Madhu Chopra Hair Mask: प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ मधु चोपड़ा के घने बालों का राज क्या है? मधु चोपड़ा का डीआईवाई हेयर मास्क क्या है? क्या डीआईवाई हेयर मास्क बालों पर करता है काम? 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ मधु चोपड़ा 73 में भी बेहद फिट और स्टाइलिश हैं। वो अपने हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। 40 सालों से कॉस्मेटोलॉजी के एरिया में काम कर रहीं डॉ. मधु चोपड़ा अक्सर स्किन और हेयर केयर से जुड़े आसान घरेलू नुस्खे साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा DIY हेयर मास्क बताया, जिसे वह अपने साप्ताहिक हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाती हैं और दावा करती हैं कि इससे उनके बाल घने और स्वस्थ बने रहते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है डॉ. मधु चोपड़ा का DIY हेयर मास्क?

डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया कि वह सप्ताह में एक बार अपने बालों की विशेष देखभाल करती हैं। इसके लिए वह कुछ साधारण किचन इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करती हैं। इस हेयर मास्क में शामिल हैं:

  • नारियल का तेल
  • मेथी दाना
  • रोजमेरी की टहनी
  • पके हुए चावल का पानी
  • भीगे हुए चिया सीड्स

भीगे हुए चिया सीड्स इस मिश्रण को जेल जैसी बनावट देते हैं, जिससे इसे बालों में लगाना आसान हो जाता है।

और पढ़ें: Medicine Price Gap: अमेरिका में जो दवा 95000 Rs. की, वही भारत में मिली 2300 Rs. में!

कैसे करें इस्तेमाल?

मधु चोपड़ा ने बताया कि इन सभी चीजों की मात्रा को थोड़ी-थोड़ी मिलाकर एक मास्क तैयार करें। इसे बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और लगभग एक घंटे तक छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। डॉ. मधु चोपड़ा का कहना है कि यह मास्क बालों को पोषण देता है और उन्हें घना बनाए रखने में मदद करता है।

  • बालों को मिल सकते हैं ये फायदे
  • स्कैल्प को गहराई से पोषण मिलता है।
  • बालों की जड़ों को मजबूती मिल सकती है।
  • बालों में प्राकृतिक चमक बढ़ सकती है।
  • ड्राई और बेजान बालों की समस्या कम हो सकती है।
  • नियमित इस्तेमाल से बाल स्वस्थ और घने दिख सकते हैं।

View post on Instagram

स्किन के लिए भी अपनाती हैं घरेलू नुस्खा

डॉ. मधु चोपड़ा इससे पहले अपना पसंदीदा DIY स्किनकेयर मास्क भी साझा कर चुकी हैं। इसमें ताजा दही, घर की मलाई, हल्दी और ठंडा दूध शामिल होता है। उनका मानना है कि सही देखभाल और नियमित रूटीन त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं।

और पढ़ें: फेस क्लीनिंग के लिए फेस वॉश ही नहीं, घर की इन 5 चीजों से करें स्क्रब और पाएं ग्लोइंग स्किन