- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Propose Day: प्यार का पहला कदम दोस्ती और...इन 20+ रोमांटिक डायलॉग से करें इश्क का इजहार
Propose Day: प्यार का पहला कदम दोस्ती और...इन 20+ रोमांटिक डायलॉग से करें इश्क का इजहार
Propose Day Romantic Movie Dialogues: 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। इस दिन अगर आप भी अपने क्रश, बेस्ट फ्रेंड या पार्टनर से दिल की बात कहना चाहते हैं, तो बॉलीवुड के 20+ रोमांटिक डायलॉग आपके इजहार को खास बना सकते हैं।

प्यार हमेशा अचानक नहीं होता, कई बार यह दोस्ती से शुरू होकर दिल तक पहुंचता है। Propose Day उसी एहसास को नाम देने का दिन है, जब आप अपनी फीलिंग्स को शब्दों में ढालते हैं।
20+ रोमांटिक डायलॉग से करें दिल का हाल बया
- दिल तो हर किसी के पास होता है, लेकिन सब दिलवाले नहीं होते हैं। -दिलवाले
- जो आंखें कह देती हैं, उसके आगे लब्जो का दर्जा क्या है।- ए दिल है मुश्किल
- अगर तुम मुझे ऐसे ही देखती रहोगी,तो तुम्हें मुझसे प्यार हो जाएगा।- हम दिल दे चुके सनम
- प्यार ही तो वो जादू है, जो उमर भर जवान बनाएं रखता है। -बागबन
- हंसोगी तो जीत जाओगी, रोओगी तो दिल दुखाओगी
चाहे पास रहो ना रहो, हमेशा अपने साथ पाओगी -रावन
- मुझे नहीं पता कल क्या होगा, पर आज मैं तुम्हें चाहता हूं।-लव आजकल
- प्यार टेढ़ा है, लेकिन उस टेढ़े प्यार में भी सुकून पाना सिर्फ कुछ लोगों को आता है। - ऐ दिल है मुश्किल
Propose Day के लिए बेस्ट बॉलीवुड रोमांटिक डायलॉग
-मोहब्बत बहुत खूबसूरत होती है,
तो क्या हुआ अगर वो अपने साथ थोड़ा सा दर्द लाती है।- मोहब्बतें
-सच्ची मोहब्बत जिंदगी में सिर्फ एक बार होती है,
और जब होती है तो कोई भगवान या खुदा ,
उसे नाकामयाब नहीं होने देती।- वीर जारा
-हम एक बार जीते हैं, हम एक बार मरते हैं,
शादी भी एक बार होती है और प्यार..एक ही बार होता है।- कुछ-कुछ होता है
-प्यार दोस्ती है। अगर वो मेरी सबसे अच्छी दोस्त नहीं बन सकती
तो मैं उसे कभी प्यार कर ही नहीं सकता,
क्योंकि दोस्ती बिना तो प्यार होता ही नहीं।-कुछ कुछ होता है
-प्यार, मोहब्बत, आशिकी सिर्फ लफ्जों के सिवा और कुछ नहीं
पर जब वो मिली... लफ्जों को मैं मिल गए। - आशिकी 2
-मुझे यकीन है कि मैं सिर्फ इसलिए जन्मा हूं कि तुमसे प्यार कर सकता हूं
और तुम सिर्फ इसलिए, कि एक दिन मेरी बन जाओ।- दिल चाहता है
रोमांस की चाशनी में डूबा डायलॉग
-तुम्हें देखने के लिए मुझे इन आंखों की जरूरत नहीं है,
मैं तो तुम्हें बंद आंखों से भी देख सकता हूं। - कहो ना प्यार है
-प्यार तो बहुत लोग करते हैं, लेकिन मेरे जैसा प्यार कोई नहीं कर सकता,
क्योंकि किसी के पास तुम जो नहीं हो। - कल हो ना हो
-इतने शिद्दत से मैंने तुम्हें पाने की कोशिश की है,
हर जर्रे ने मुझे तुमसे मिलाने की कोशिश की है। ओम शांति ओम
-हम से बचकर जाओगे कैसे, अपने दिल से हम निकलोगे कैसे,
हम वो खुशबू है जो सांसों में बसते हैं, खुद की सांसों को रोक पाओगे कैसे।-फना
दिलवालों के लिए बेहतरीन बॉलवीड डायलॉग
-हम से बचकर जाओगे कैसे,
अपने दिल से हम निकलोगे कैसे,
हम वो खुशबू है जो सांसों में बसते हैं ,
खुद की सांसों को रोक पाओगे कैसे। - फना
-जाहे नसीब. कांटों को मुरझाने का खौफ नहीं,
फूल तो मुरझा जाते हैं, लेकिन कांटे दामन थमा लेते हैं। - मुग़ल-ए-आज़म
-इश्क, जो तूफानी दुनिया से बगावत कर जाए वो इश्क,
भरे दरबार में जो दुनिया से लड़ जाए वो इश्क,
जो महबूब को देखे तो खुदा को भूल जाए वो इश्क। - बाजीराव मस्तानी
-तेरी आंखों की नमकीन मस्तियां,
तेरी हंसी की बेपरवाह गुस्ताखियां,
तेरी जुल्फों की लहरती अंगड़ाइयां,
नहीं भूलूंगा मैं... जब तक है जान, जब तक है जान।- जब तक है जान
और पढ़ें: Propose Day Gift Ideas: खाली हाथ गर्लफ्रेंड को ना करें प्रपोज, बजट में दें ये 7 गिफ्ट
Propose Day 2026 Shayari: मिल जाए इस तरह दो नदिया जिस तरह... Loved One को भेंजे प्यार भरी 50 शायरी