Purple Outfits top lipstick shades: फेस्टिव सीजन में पर्पल साड़ी लहंगे के साथ कौन-सा लिपिस्टिक शेड्स लगाएं? Gemini की मदद से जानिए क्लासिक रेड, सॉफ्ट पिंक, मौवे, प्लम और न्यूड लिपिस्टिक शेड्स, जो आपके लुक को बनाएंगे परफेक्ट।

Lipstick Shades According to Gemini: आजकल लुक को कुछ सेकेंड में चेंज करने वाले Gemini की मदद गर्ल्स मेकअप में भी ले रही हैं। अगर आपको कंफ्यूजन है कि किसी ड्रेस के साथ कौन-से कलर की लिपिस्टिक जंचेगी, तो आप फोटो डालकर मिनटों में प्रॉब्लम सॉल्व कर सकती हैं। फेस्टिवल में पर्पल कलर के एथनिक आउटफिट खूब पसंद किए जाते हैं। अगर कंफ्यूजन है कि पर्पल आउटफिट के साथ कैसे लिपिस्टिक शेड अच्छे लगेंगे, तो जानिए Gemini ने किन लिपिस्टिक शेड को लगाने की सलाह दी है। 

पर्पल आउटफिट्स के साथ क्लासिक रेड लिपिस्टिक

क्लासिक और एलिगेंट से लेकर ड्रामेटिक लुक के लिए आप पर्पल आउटफिट्स के साथ एक नहीं बल्कि कई लिपिस्टिक शेड चुन सकती हैं। जेमिनी के अनुसार आप क्लासिक रेड लिपिस्टिक पर्पल आउटफिट्स के साथ ट्राय करके देखें। ये फॉर्मल इवेंट के साथ ही वेडिंग लुक के लिए परफेर्ट ऑप्शन रहेगा। अगर डीप पर्पल साड़ी है तो वाइन और मैरून टोंड रेड लिपिस्टिक लगाएं।

सॉफ्ट पिंक या मौवे लिपिस्टिक शेड

View post on Instagram

सॉफ्ट पिंक या मौव लिपस्टिक पर्पल आउटफिट्स के साथ परफेक्ट मैच कॉम्बिनेशन देती है। कूल अंडरटोन वाला एक मौवे शेड पर्पल साड़ी लुक को इनहेंस कर देगा। आप चाहे तो सॉफ्ट पिंक लिपिस्टिक भी लगा सकती हैं।

और पढ़ें: नवरात्रि से दिवाली तक, हर मौके पर फिट बैठेंगी चूड़ियों की ये ट्रेंडी और ट्रेडिशनल सेट

पर्पल आउटफिट के साथ प्लम लिपिस्टिक

View post on Instagram

गहरा, गाढ़ा प्लम लिपस्टिक शेड ड्रामेटिक लुक के लिए लगाया जा सकता है।ग्लेमरस लुक चाहिए तो अपने मेकअप बॉक्स में ये लिपिस्टिक शेड जरूर रखें। डार्क बैंगनी साड़ी के साथ इसे जरूर ट्राय करके देखें।

न्यूड लिपिस्टक शेड भी जचेंगे खूब

जेमिनी के अनुसार आप पर्पल आउटफिट्स के साथ न्यूड लिपिस्टिक के डिफरेंट शेड्स भी ट्राय कर सकती हैं। इसमें न्यूजड पिंक से लेकर ब्राउन कलर तक आपके लुक को इनहेंस कर देंगे। 

और पढ़ें: नवरात्रि में लिप को दें नया ग्लैम, 6 शेड्स संग देखें लेटेस्ट Lip Art Trend