Car stops in rain water: बारिश में पानी में कार या बाइक बंद हो जाए तो तुरंत क्या करना चाहिए? जानें इंजन को नुकसान से बचाने और सुरक्षित रहने के लिए जरूरी टिप्स।

बारिश के मौसम में सिर्फ कपड़े गीले नहीं होते हैं बल्कि घर के बाहर रखे महंगे वाहनों पर भी असर होता है। भारी बारिश में लोगों को कार या बाइक खराब होने की समस्या का सामना पड़ता है। जब बारिश के पानी में वाहन ज्यादा भीग जाता है, तो इसे दोबारा स्टार्ट करना बेहद कठिन हो जाता है। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सही कदम उठाना चाहिए। खासकर गहरे पानी में बार-बार इंजन को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर बारिश के पानी में वाहन बंद हो जाए, तो जानिए सबसे पहले क्या करना चाहिए।

तुरंत इंजन दोबारा स्टार्ट न करें

भारी बारिश के कारण अगर पानी इंजन के एयर-इनटेक तक पहुंच गया है, तो आपको बार-बार गाड़ी स्टार्ट करने के प्रयास से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे, तो इंजन क्रैंक करने पर पानी अंदर जा सकता है। इससे इंजन में पानी भर सकता है और गाड़ी खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

और पढ़ें: Amazon Deals 2026: कम बजट में गजब का कम्फर्ट ! ₹20,000 के अंदर मिल रहे ये 5 Sofa Sets

सूखी और सुरक्षित जगह पर ले जाएं वाहन

अगर आपकी कार या बाइक लंबे समय से भरे हुए पानी में खड़ी है, तो ऐसे में पानी से हटाने के बाद भी तुरंत कार स्टार्ट करने से बचना चाहिए। इस स्थिति में आपको सबसे पहले गाड़ी के सूखने का इंतजार करना चाहिए। अगर सूखने के बाद भी गाड़ी नहीं चल रही है, तो बेहतर होगा कि आप इसे मैकेनिक को दिखाएं। गहरे पानी में इंजन, एयर फिल्टर और दूसरे जरूरी हिस्सों में पानी जाना आसान रहता है, इसलिए जबरदस्ती स्टार्ट करने का प्रयास करने से बचें।

एयर फिल्टर, स्पार्क प्लग की जांच

गाड़ी अगर सूखने के बाद भी स्टार्ट नहीं हो रही है, तो आपको एयर फिल्टर, स्पार्क प्लग और इंजन से जुड़े हिस्सों की जांच करानी चाहिए। कार के मामले में इंजन ऑयल, एयर फिल्टर, इलेक्ट्रिकल सिस्टम चेक किया जाता है। ध्यान रखिए कि बहुत ज्यादा जल भराव से कार, बाइक के खराब होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में एक बार चेक करने के बाद ही इसे इस्तेमाल करें।

और पढ़ें: Chandipura Virus: बच्चों के लिए क्यों है ज्यादा खतरनाक? जानिए शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके