Rainy Season Moss Removal: बारिश में आंगन और बालकनी पर जमी हरी काई से परेशान हैं? जानिए सफेद सिरका, बेकिंग सोडा, गर्म पानी समेत 5 आसान घरेलू हैक्स, जो फर्श की काई और गंदगी हटाने में मदद करेंगे और फर्श को साफ-सुथरा बनाए रखेंगे।
बारिश के मौसम में नमी बढ़ने से आंगन, बालकनी और सीढ़ियों के फर्श पर हरी काई तेजी से जमने लगती है। इससे फर्श न सिर्फ गंदा और बदसूरत दिखता है, बल्कि फिसलने का खतरा भी बढ़ जाता है। कुछ आसान घरेलू तरीकों से काई को हटाकर फर्श को साफ रखा जा सकता है।
सफेद सिरके से काई की सफाई
एक भाग सफेद सिरके में एक भाग पानी मिलाकर घोल तैयार करें। इसे काई वाली जगह पर अच्छी तरह छिड़कें और करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हार्ड ब्रश से फर्श को रगड़ें और साफ पानी से धो लें। यह तरीका कम जगहों की सफाई के लिए बेस्ट है।
बेकिंग सोडा यूज करें
काई वाली सतह पर बेकिंग सोडा की एक पतली परत छिड़कें। थोड़ी देर बाद पानी डालकर ब्रश से रगड़ें। जमी हुई गंदगी और फिसलन वाली परत को हटाने में मदद मिल सकती है। सफाई के बाद फर्श को अच्छी तरह पानी से धोना जरूरी है।
गर्म पानी से हटाएं जमी काई

अगर काई ज्यादा मोटी नहीं है, तो गर्म पानी भी काम आ सकता है। काई वाली जगह पर गर्म पानी डालकर कुछ मिनट छोड़ें और फिर कड़े ब्रिसल वाले ब्रश से रगड़ें। इसके बाद पानी से फर्श साफ कर दें। बहुत गर्म पानी यूज करते समय सावधानी रखें।
इसे भी पढ़ें- Iron Deficiency In Plants: पीली पत्तियों का असली कारण कहीं आयरन की कमी तो नहीं? जानें लक्षण और आसान उपाय
नमक और पानी का घोल यूज करें
काई वाली जगह पर नमक छिड़ककर हल्का पानी डालें और कुछ समय के लिए छोड़ दें। फिर ब्रश से रगड़कर सफाई करें। यह तरीका छोटे और सीमित हिस्सों के लिए आजमाया जा सकता है। सफाई के बाद फर्श पर नमक जमा न रहने दें।
काई दोबारा न जमे, इसके लिए ये करें
सिर्फ काई हटाना ही काफी नहीं है। बालकनी और आंगन में पानी जमा न होने दें और बारिश के बाद फर्श को संभव हो तो वाइपर से वाइफ करके पानी हटाएं और हवा या धूप से सुखाएं। धूप और हवा का रास्ता खुला रखें। नियमित रूप से फर्श की सफाई करने से काई दोबारा जमने की संभावना कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- Glass Reuse Planter Ideas: टूटे गिलास का दिखेगा ऐसा कमाल, स्पाइडर प्लांट से पर्पल लीफ तक लगेंगे लाजवाब
