Text Mehndi Design for Rakhi: रक्षाबंधन पर ट्राई करें यूनिक Text Mehndi Design। जानें भाई का नाम, प्यारे मैसेज और खास शब्दों से हाथों को सजाने के खूबसूरत Rakhi Mehndi Design आइडियाज।
रक्षाबंधन के खास पर्व पर बहनें बेहद खूबसूरत मेहंदी लगाती हैं। अगर इस बार आप अपने हाथों की मेहंदी को थोड़ा यूनिक और पर्सनल टच देना चाहती हैं, तो सिंपल के बजाय टेक्स्ट मेहंदी डिजाइन ट्राई करें। इसमें आप पारंपरिक बेल-बूटों के साथ कुछ टेक्स्ट लिखकर इसे बेहद खूबसूरत बना सकती हैं। यह डिजाइन आपके राखी लुक को पर्सनल टच भी देगा और हाथों में भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को दिखाएगा। आइए जानते हैं कि राखी मेहंदी डिजाइन में किस तरह के टेक्स्ट लिखे जा सकते हैं।
बेस्ट ब्रदर एवर
एक हाथ की हथेली के बीच में भाई का नाम लिखवाकर एक बॉक्स में राखी बांधते हुए डिजाइन बनवा सकती हैं। साथ ही दूसरे हाथ में आप थैंक यू लिखवा सकती हैं। आप चाहे तो राखी टेक्स्ट मेहंदी में बेस्ट ब्रदर एवर भी लिखवाकर इसे खूबसूरत दिखा सकती हैं। हाथ में हाथ को भरने के लिए हल्के फुल्के फ्लोरल डिजाइन या बेल बनवाकर हाथों को मेहंदी से भरे।
और पढ़ें: Rakhi Special Mehndi Design: सिंपल से भरी हथेली तक रक्षाबंधन के लिए मेहंदी डिजाइन
‘मेरे भाई’ टेक्स्ट मेहंदी डिजाइन
‘मेरे भाई’ लिखकर उसके साथ में छोटा-सा हार्ट मेहंदी से बनाएं। इसके चारों तरफ बेल और पत्तियों का डिजाइन टेक्स्ट मेहंदी को और आकर्षक बना सकता है। यह डिजाइन सिंपल होने के साथ बेहद इमोशनल भी दिखेगा। अगर आपको मेहंदी ज्यादा नहीं लगानी आती है, तो भी आप राखी टेक्स्ट मेहंदी आसानी से लगा सकती हैं।
'हैप्पी रक्षाबंधन' टेक्स्ट मेहंदी
आप हाथों में बेल और फूल बनाकर सेंटर में ‘हैप्पी रक्षाबंधन’ टेक्स्ट भी लिख सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है। अगर आपको जालीदार मेहंदी पसंद है, तो इसे उंगलियों और हथेली पर लगाने के बाद केंद्र में ‘हैप्पी रक्षाबंधन’ लिखें। आप चाहें तो फूल या पत्तियां बनाकर उन्हें मेहंदी से भर भी सकती हैं। इस तरह की मेहंदी के साथ लिखा हुआ टेक्स्ट बेहद खूबसूरत दिखता है।
और पढ़ें: रक्षाबंधन पर लगाएं आलता मेहंदी, राखी का शगुन 7 डिजाइन बनाएं खास
