Rakhi Home Decoration Ideas: रक्षा बंधन पर घर को दें फेस्टिव और स्टाइलिश मेकओवर! फूलों, पत्तियों, दीयों, ग्रीन डेकोर और ट्रेडिशनल फैब्रिक से सजाएं घर। ये 5 आसान ऑर्गेनिक+डेकोर आइडियाज कम खर्च में घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ हर किसी का ध्यान खींचेंगे।
Raksha Bandhan Organization Ideas: रक्षा बंधन पर घर को सजाने के लिए महंगे डेकोरेशन की जरूरत नहीं है। थोड़ी क्रिएटिविटी, ऑर्गनाइजेशन और सही रंगों का यूज करके घर को फेस्टिव के साथ स्टाइलिश लुक दिया जाता है। इस राखी पर इन 5 आसान ऑर्गेनाइज और डेकोर आइडियाज से घर की खूबसूरती बढ़ाएं और मेहमानों को भी इंप्रेस करें।
फूलों और पत्तियों से सजाएं एंट्री
घर के मुख्य दरवाजे को ताजे फूलों और हरे पत्तों से सजाकर नेचुरल फेस्टिव लुक दें। गेंदे की फूलों की लड़ियां, आम के पत्ते और छोटे फूलों की तोरण एंट्री को खूबसूरत बनाएं। इसे थोड़ा मॉडर्न बनाने के लिए वुडन या बांस की डेकोरेशन करें।
राखी पूजा कॉर्नर को दें खास लुक
पूजा की थाली रखने वाली जगह को खूबसूरती से सजाएं और चीजों को ऑर्गनाइज। यहां फूलों की पंखुड़ियों से छोटी रंगोली बनाएं और आसपास मिट्टी के दीये रखें। लकड़ी की छोटी चौकी पर फूलों की माला और ट्रेडिशनल फैब्रिक बिछाने से पूजा कॉर्नर एलिगेंट नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें- शॉर्ट हेयर में दिखना है क्यूट? राखी पर ट्राई करें ये 5 देसी हेयरस्टाइल
बालकनी में लगाएं ग्रीन डेकोर
बालकनी को छोटे इंडोर प्लांट्स, हैंगिंग प्लांटर्स और गर्म रोशनी वाली फेयरी लाइट्स से डेकोर कर सकते हैं। मिट्टी के गमलों में तुलसी, मनी प्लांट या छोटे फूलों वाले पौधे रखें। इससे बालकनी में फ्रेश, ऑर्गेनिक और खूबसूरत फेस्टिव माहौल बनेगा।
फूलों और दीयों से बनाएं सेंटरपीस
सेंटर टेबल पर एक खूबसूरत फेस्टिव सेंटरपीस तैयार करें। पीतल या मिट्टी के दीयों के साथ गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियां सजाएं। बीच में छोटा वॉस या ट्रेडिशनल कैंडल होल्डर रख सकते हैं। यह आसान डेकोर पूरे लिविंग रूम को फेस्टिव टच देगा।
ट्रेडिशनल फैब्रिक से सजाएं लिविंग रूम
कुशन कवर, रनर और छोटे टेबल क्लॉथ में लाल, पीला, नारंगी या गुलाबी जैसे फेस्टिव रंग ऐड करें। सिल्क, कॉटन या हैंडलूम फैब्रिक घर को ट्रेडिशनल और रिच लुक देंगे। इसके साथ लकड़ी की डेकोर चीजें और फूलों की छोटी माला लगाकर डेकोरेशन को पूरा करें।
इसे भी पढ़ें- सोफा बैकग्राउंड डेकोर के खूबसूरत आइडिया, राखी की फोटो में लग जाएगा चार चांद
