Raksha Bandhan Black Board Decoration: रक्षाबंधन ब्लैक डेकोरेशन के लिए यहां देखें यूनिक और आसान आइडियाज। स्कूल में बच्चों के लिए इन खूबसूरत ब्लैक बोर्ड डिजाइन को आसानी से बना सकते हैं।

रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। बाजार सज चुकें हैं, घर में साफ-सफाई का दौर जारी है तो दूसरी तरफ स्कूल-कॉलेज में भी राखी थीम डिसाइड किया जा चुका है। अगर हमेशा की तरह इस बार आपको Raksha Bandhan Black Decoration बनाने का काम मिला है तो यहां देखें ऐसे 5 यूनिक आइडियाज जो मदद कर सकते हैं।

1 ) रक्षाबंधन ब्लैक डेकोरेशन

राखी का त्योहार सेलिब्रेट करने के लिए यह डेकोरेशन कमाल की है। इसे कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे तैयार कर सकते हैं। आप भी कुछ सिंपल बट एलिगेंट ढूंढ रहे हैं तो rakhi decoration की यह डिजाइन चुनें।

कैसे बनाएं ?

  • ब्लैक बोर्ड पर चॉक या कलरफुल चार्ट पेपर से फूलों का बॉर्डर बनाएं
  • ऊपर की ओर Raksha Bandhan Wishes लिखें
  • बाईं तरफ बड़ी राखी, पूजा थाली, मिठाई की प्लेट का कटआउट चिपकाएं
  • बीच में अलग-अलग चार्ट पेपर पर Rakhi का मतलब लिखकर चिपका दें
  • दाहिने तरफ भाई-बहन के राखी की ड्राइंग बनाकर लुक कंप्लीट करें।

2) आसान रक्षाबंधन बोर्ड डेकोरेशन

कक्षा 4 से 7 तक के बच्चों के लिए यह शानदार Easy Black Board Decoration For Raksha Bandhan है। इसमें ज्यादा रंग-बिरंगी चीजों का इस्तेमाल किए बिना खूबसूरत डिजाइन बनाई गई है।

कैसे बनाएं ?

  • ब्लैक बोर्ड पर भूरे या डार्क ऑरेंज के चार्ट पेपर से बेस तैयार करें
  • बोर्ड के ऊपर कलरफुल लेटर्स में Happy Raksha Bandhan लिखें
  • बाईं ओर ग्लिटर पेपर से काटकर राखी बनाकर बोर्ड पर चिपकाएं
  • दूसरी ओर Rakhi का मतलब बनाते हुए छोटे-छोटे कोट्स लगा दें

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर बच्चों को बनानी है ड्राइंग? 4 आसान डिजाइन आएंगी खूब काम

3) रक्षाबंधन सेलिब्रेशन आइडियाज

ज्यादा यूनिक और जटिल डिजाइन की बजाय कक्षा 1-3 तक के बच्चों के लिए रक्षाबंधन सेलिब्रेशन डेकोर बेस्ट है। इसे चार्ट पेपर की मदद से बनाया जा सकता है।

कैसे तैयार करें ?

  • कलरफुल चार्ट पेपर से बेस बनाएं
  • चारों ओर लाल रंग के बॉर्डर पर फूलों की कटिंग चिपकाएं
  • ऊपर की Raksha Bandhan Banner लगाएं
  • बोर्ड पर स्माइली फ्लावर वाली राखी, थाली और गिफ्ट बॉक्स सजाएं

ये भी पढ़ें- बच्चों के लिए 5 आसान राखी ड्राइंग, स्कूल प्रोजेक्ट में आएंगी काम

4) स्कूल बोर्ड डेकोर आइडियाज

कक्षा 3-6 के बच्चों के लिए यहां Simple Notice Board Decoration चुनी जा सकती है। इसे बनाने में चार्ट पेपर का इस्तेमाल किया गया है।

कैसे बनाएं ?

  • बोर्ड के दोनों हिस्सों के गुलाबी-बैंगनी रंग के चार्ट पेपर में बांटे
  • बाईं तरफ लड़ियों और रंग-बिरंगे फूलों की डेकोरेशन करें
  • बीच में सुंदर सी राखी का कटआउट चिपकाएं
  • दाईं तरफ राखी विशेज संग आर्ट कंप्लीट करें