Raksha Bandhan Gifts for Brother: 16-20 साल के भाई के लिए राखी पर क्या गिफ्ट दें? जानें 10 यूनिक और काम के गिफ्ट आइडिया, जिनमें पर्सनलाइज्ड डेस्क नेमप्लेट, 'फर्स्ट सैलरी' फ्यूचर वॉलेट, हॉस्टल इमरजेंसी हैम्पर, ट्रैवल स्टार्टर किट, पर्सनलाइज्ड वॉलेट और कॉलेज लाइफ में काम आने वाले कई शानदार ऑप्शन शामिल हैं।

Rakhi Gifts for College Brother: 16 से 20 साल की उम्र जिंदगी का वह दौर है, जब भाई बचपन से निकलकर कॉलेज, नई दोस्ती, हॉस्टल, करियर और अपनी पहचान बनाने की तरफ बढ़ते हैं। इस उम्र में उसे कोई ऐसा खिलौना या सिर्फ दिखने में अच्छा गिफ्ट शायद उतना पसंद न आए, जितना कोई ऐसी चीज जो उसकी रोजमर्रा की जिंदगी में काम आए या उसके सपनों से जुड़ी हो।

अगर भाई कॉलेज जा रहा है, हॉस्टल में रहने वाला है या पहली बार अपने पैरों पर खड़ा होने की तैयारी कर रहा है, तो राखी का गिफ्ट भी उसकी इसी नई जिंदगी को ध्यान में रखकर चुना जा सकता है। उसमें पर्सनल टच और भाई की पर्सनैलिटी की झलक होनी चाहिए।

कॉलेज सर्वाइवल बॉक्स

कॉलेज जाने वाले भाई के लिए एक कॉलेज सर्वाइवल बॉक्स तैयार किया जा सकता है। इसमें नोटबुक, पावर बैंक, कॉफी सैशे, छोटा स्टेशनरी किट, स्नैक्स और एक छोटा इमरजेंसी कैश एनवलप रख सकते हैं। सबसे खास हिस्सा होगा बहन का हैंडरिटन नोट। उस पर लिखा जा सकता है- “कॉलेज में कितने भी नए दोस्त बनाओ, अपनी बहन को मत भूलना।” यह गिफ्ट मजेदार होने के साथ-साथ रोजमर्रा में भी काम आएगा।

पर्सनलाइज्ड लैपटॉप स्लीव

अगर भाई कॉलेज में लैपटॉप लेकर जाता है, तो उसके लिए एक पर्सनलाइज्ड लैपटॉप स्लीव बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सिर्फ उसका नाम लिखवाने के बजाय उसके इनिशियल्स, निकनेम या दोनों भाई-बहन के बीच चलने वाला कोई फनी इनसाइड जोक भी स्लीव पर प्रिंट कराया जा सकता है।

'फर्स्ट सैलरी' फ्यूचर वॉलेट

यह थोड़ा इमोशनल और यादगार गिफ्ट है। भाई के लिए एक अच्छा वॉलेट खरीदें और उसमें एक छोटा हैंडरिटन नोट रखें। नोट पर लिखें- “जब फर्स्ट सैलरी मिले, मुझे ट्रीट देना।” चाहें तो वॉलेट के अंदर एक छोटी फोटो या दोनों भाई-बहन की कोई पुरानी मेमोरी भी रख सकती हैं। आज यह सिर्फ एक वॉलेट होगा, लेकिन जब भाई अपनी पहली कमाई करेगा तो यही छोटा सा मैसेज बेहद खास याद बन सकता है।

कस्टमाइज्ड स्पॉटिफाई-स्टाइल मेमोरी कार्ड

भाई-बहन की कहानी को एक म्यूजिक एल्बम की तरह डिजाइन करें। एक कस्टम कार्ड बनवाएं जिसमें ऊपर दोनों की कोई खास फोटो हो और नीचे “आवर ग्रेटेस्ट हिट्स” जैसा टाइटल लिखा हो। इसके अंदर भाई-बहन की यादों को गानों के नाम की तरह लिखा जा सकता है। जैसे- पहली लड़ाई, बचपन की छुट्टियां, साथ में देखी फिल्म या कोई मजेदार घटना। अगर चाहें तो क्यूआर कोड के जरिए दोनों की पसंदीदा प्लेलिस्ट भी ऐड कर सकते हैं।

हॉस्टल इमरजेंसी हैम्पर

अगर भाई हॉस्टल में रहने जा रहा है या रहता है, तो यह गिफ्ट बहुत प्रैक्टिकल हो सकता है। एक हैम्पर में मिनी ग्रूमिंग किट, स्नैक्स, लॉन्ड्री पाउच, बेसिक फर्स्ट-एड सप्लाइज और चार्जिंग एक्सेसरीज रखे जा सकते हैं। इसके साथ एक छोटा नोट लगाएं- “मां हर चीज नहीं भेज सकतीं, इसलिए बहन ने इमरजेंसी डिपार्टमेंट खोल दिया है।” इस तरह की युजफूल गिफ्ट में थोड़ा ह्यूमर भी शामिल हो जाएगा।

ट्रैवल स्टार्टर किट

कॉलेज के बाद दोस्तों के साथ ट्रिप और घूमने का प्लान इस उम्र में आम हो जाता है। ऐसे में भाई को एक छोटा ट्रैवल स्टार्टर किट दिया जा सकता है। इसमें पासपोर्ट होल्डर, लगेज टैग, ट्रैवल ऑर्गनाइजर और छोटा ट्रैवल जर्नल रखा जा सकता है। जर्नल के पहले पन्ने पर लिखें- “जहां भी जाना, वापस आकर कहानी मुझे जरूर सुनाना।” यह गिफ्ट भाई की अपकमिंग एडवेंचर्स का हिस्सा बन सकता है।

पर्सनल फाइनेंस स्टार्टर किट

16 से 20 की उम्र पैसे संभालना सीखने की भी शुरुआत है। इसलिए भाई को एक छोटा पर्सनल फाइनेंस स्टार्टर किट दिया जा सकता है। इसमें बजट नोटबुक, एक्सपेंस ट्रैकर और सेविंग चैलेंज कार्ड्स शामिल करें। मसलन, एक कार्ड पर लिखा जा सकता है- “हर महीने अपनी पसंद की चीज खरीदने से पहले थोड़े पैसे बचाओ।” इस तरह राखी का गिफ्ट सिर्फ सामान नहीं रहेगा, बल्कि भाई को फाइनेंशियल डिसिप्लिन भी सीखा सकता है।

स्किल सब्सक्रिप्शन गिफ्ट

अगर भाई किसी खास स्किल में इंटरेस्ट रखता है, तो उसके इंटरेस्ट से जुड़ा लर्निंग सब्सक्रिप्शन या कोर्स गिफ्ट किया जा सकता है। उसे कोडिंग, फोटोग्राफी, ग्राफिक डिजाइन, म्यूजिक, लैंग्वेज लर्निंग या किसी दूसरे सब्जेक्ट में दिलचस्पी हो सकती है। सबसे पहले उसका इंटरेस्ट समझें और फिर उसी हिसाब से सब्सक्रिप्शन चुनें। यह ऐसा गिफ्ट होगा जिसका फायदा राखी के कई महीनों बाद तक मिलता रहेगा।

इसे भी पढ़ें- 11-15 साल के भाई को राखी पर क्या दें? 10 ऐसे गिफ्ट आइडिया जो उसे सच में पसंद आएंगे

पर्सनलाइज्ड डेस्क नेमप्लेट

कॉलेज के बाद जब भाई इंटर्नशिप, फ्रीलांस वर्क या पहली नौकरी शुरू करेगा, तो उसके पास अपना वर्कस्पेस हो सकता है। उसके लिए एक छोटा पर्सनलाइज्ड डेस्क नेमप्लेट बनवा सकते हैं। इसमें उसका नाम, इनिशियल्स या कोई मोटिवेशनल लाइन लिखी जा सकती है। अगर भाई क्रिएटिव फील्ड में जाना चाहता है तो उसके प्रोफेशन के हिसाब से भी डिजाइन करावा सकते हैं।

सिब्लिंग बकेट लिस्ट बॉक्स

यह गिफ्ट सामान से ज्यादा समय और रिश्ते के बारे में है। एक छोटा बॉक्स लें और उसमें 25 पर्चियां डालें। हर पर्ची पर भाई-बहन के लिए एक एक्टिविटी लिखें। जैसे- साथ में रोड ट्रिप, कोई पुरानी फिल्म देखना, बचपन की फेवरेट जगह पर जाना, साथ में खाना बनाना या बिना फोन के पूरा दिन बिताना। इसके ऊपर लिखा जा सकता है- “अगले 5 साल में ये 25 काम साथ करने हैं।” इससे राखी का गिफ्ट सिर्फ उसी दिन की खुशी नहीं देगा, बल्कि आने वाले सालों के लिए दोनों के पास साथ बिताने के कई मौके भी होंगे।

इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan Gift: राखी पर बहन के लिए 1K में स्टाइलिश घड़ियां, स्कूल-कॉलेज में भी आएंगी काम