Rakhi Gift Ideas for Brother: 31 से 45 साल के भाई को रक्षाबंधन पर क्या गिफ्ट दें? जानें 10 यूनिक और इमोशनल राखी गिफ्ट आइडियाज जो भाई को महंगे गिफ्ट से ज्यादा खास महसूस कराएंगे।
Rakhi Gifts for Elder Brother: रक्षा बंधन पर भाई को गिफ्ट देने की परंपरा बचपन से चली आ रही है। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, गिफ्ट की पसंद भी बदल जाती है। 31 से 45 साल की उम्र तक आते-आते भाई की जिंदगी में नौकरी, बिजनेस, परिवार, बच्चों और कई तरह की जिम्मेदारियां शामिल हो जाती हैं। ऐसे में उसे कोई महंगा या ट्रेंडिंग गिफ्ट देने की बजाय यह 10 ideas आपके काम आ सकते हैं।
1. चाइल्डहूड मेमोरी कलेक्शन
बचपन की पुरानी तस्वीरें अक्सर अलमारी या पुराने एल्बम को इस राखी पर उन्हें एक बार फिर जिंदगी दी जा सकती है। पुरानी फैमिली फोटो को स्कैन करवाकर उनका डिजिटल कलेक्सन तैयार करें और साथ ही चुनिंदा तस्वीरों का एक प्रिंटेड डिजिटल एल्बम बनवाएं। हर फोटो के नीचे उस समय की तारीख, जगह या कोई मजेदार याद लिखी जा सकती है।
2. फैमिली रेसिपी बुक
अगर आपके परिवार में मां, दादी या नानी की कुछ ऐसी रेसिपीज हैं जिनका स्वाद आज भी बचपन की याद दिलाता है, तो उन्हें एक किताब में बदल दें। परिवार की खास रेसिपीज को इकट्ठा करके कस्टम फैमिली बुक बनाएं। हर रेसिपीज के साथ यह भी लिखा जा सकता है कि इसे परिवार में कौन सबसे अच्छा बनाता है या इससे जुड़ी कोई पुरानी याद क्या है। यह गिफ्ट खाने के साथ-साथ परिवार की विरासत को भी संभालकर रखेगा।
3. पर्सनल हॉबी बॉक्स
31 से 45 की उम्र में कई लोगों की अपनी खास हॉबी होती हैं। कोई गार्डनिंग करता है, कोई कॉफी का शौकीन है, किसी को किताबें पसंद हैं तो कोई साइकलिंग, फोटोग्राफी या कुकिंग में दिलचस्पी रखता है। भाई की पसंद के हिसाब से एक पर्सनल हॉबी बॉक्स तैयार करें। अगर उसे गार्डनिंग पसंद है तो गॉर्डनिंग एक्सेसरी, कॉफी पसंद है तो कॉफी रिलेटेड आइटम और फोटोग्राफी पसंद है तो यूजफुल कॉफी एक्सेसरी इसमें शामिल की जा सकती हैं। ऐसा गिफ्ट दिखाता है कि आपने सिर्फ सामान नहीं खरीदा, बल्कि भाई की पसंद को समझकर उसे चुना है।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर लगाएं आलता मेहंदी, राखी का शगुन 7 डिजाइन बनाएं खास
4. वीकेंड एक्सपीरियंस वाउचर
कभी-कभी भाई को कोई चीज देने के बजाय अपना समय देना ज्यादा खास होता है। इसलिए एक Weekend Experience Voucher तैयार करें। इसमें भाई-बहन के लिए पूरा दिन प्ला करें। जैसे साथ में ब्रेकफास्ट, कोई पसंदीदा जगह घूमना, मूवी, लंच या शाम की कॉफी। बचपन के बाद भाई-बहन को अकेले बैठकर बातें करने का मौका कम मिलता है। इसलिए यह गिफ्ट रिश्ते को फिर से उसी पुराने अंदाज में जीने का मौका देगा।
ये भी पढ़ें- 21 से 30 साल के भाई को दें ये 10 हटके गिफ्ट, सालों तक रहेगा याद
5. रीडिंग कॉर्नर किट
अगर भाई किताबें पढ़ना पसंद करता है तो उसके लिए एक छोटा रीडिंग कॉर्नर किट बनाया जा सकता है। इसमें उसकी पसंद की एक किताब, पर्सनाइलज्ड बुक, रीडिंग लाइट और कॉफी म mug शामिल करें। अगर वह किसी खास राइटर को पसंद करता है तो उसी के हिसाब से किताब चुनना बेहतर रहेगा। यह गिफ्ट उसके घर के रीडिंग कॉर्नर को भी थोड़ा और पर्सनल बना देगा।
6. फैमिली ट्री आर्टवर्क
परिवार की पुरानी यादों को एक खूबसूरत आर्टवर्क में बदलने का यह शानदार तरीका है। परिवार की तीन या चार पीढ़ियों का Family Tree Artwork बनवाएं। इसमें दादा-दादी, नाना-नानी, माता-पिता, भाई-बहन और अगली पीढ़ी के नाम शामिल किए जा सकते हैं। इसे frame करवाकर भाई को दिया जा सकता है। इस गिफ्ट की खासियत यह है कि यह सिर्फ भाई के लिए नहीं होगा, बल्कि पूरे परिवार की कहानी को एक जगह समेट देगा।
7. ऑडियो मेमोरी गिफ्ट
यह थोड़ा हटकर और बेहद इमोश्नल गिफ्ट हो सकता है। परिवार के अलग-अलग सदस्यों से भाई के लिए छोटे-छोटे वाइस मैसेज रिकॉर्ड करवाएं। मां का आशीर्वाद, पिता की कोई पुरानी याद, भाई-बहन की कोई फन मेमोरी या किसी करीबी का छोटा सा मैसेज रिकॉर्ड करके उन्हें डिजिटल फोल्डर में रखें। फिर उसका QR code बनाकर उसे एक सुंदर card पर प्रिंट कराएं। भाई जब QR code scan करेगा तो उसे परिवार की आवाज में अपने लिए मैसेज सुनाई देंगे। यह ऐसा गिफ्ट है जिसे वह सालों बाद भी खोलकर सुन सकता है।
8. डेस्क वेलनेस किट
अगर भाई लंबे समय तक लैपटॉप या डेस्क पर काम करता है, तो उसके लिए एक डेस्क वेलनेस किट तैयार की जा सकती है। गिफ्ट के साथ एक छोटा नोट जरूर रखें, काम जरूरी है, लेकिन आराम करना भी। यह छोटा सा मैसेज भाई को अपनी सेहत और आराम का ध्यान रखने की याद दिलाएगा।
9. टाइमलाइन गिफ्ट
अगर भाई-बहन का साथ करीब दो दशक या उससे ज्यादा पुराना है, तो इस रिश्ते की पूरी कहानी को एक टाइमलाइन में बदला जा सकता है। बचपन की पहली याद, स्कूल का समय, पहली फेमली ट्रिप, पहली बड़ी लड़ाई, साथ मनाई गई कोई खास बर्थडे और आज की जिंदगी। यह गिफ्ट इमोशनल भी होगा और पढ़ते हुए भाई के चेहरे पर मुस्कान भी ला सकता है।
10. सरप्राइस फैमिली डिनर
कभी-कभी सबसे अच्छा राखी गिफ्ट कोई बॉक्स या वस्तु नहीं, बल्कि पूरा परिवार होता है। भाई को बिना बताए एक सरप्राइज फैमिली डिनर ऑर्गेनाइज करें। परिवार के सभी करीबी लोगों को बुलाएं और उसकी पसंद का खाना तैयार करवाएं। डिनर के दौरान बचपन की तस्वीरों का छोटा स्लाइड शो चलाया जा सकता है। परिवार के लोग उसके लिए छोटे -छोटे मैसेज भी दे सकते हैं। यह गिफ्ट खासकर उस भाई के लिए बेहद यादगार होगा, जो नौकरी या परिवार की जिम्मेदारियों के कारण अपने लोगों के साथ पहले की तरह समय नहीं बिता पाता।
