Special Shayari for brother: भाई के साथ प्यार और अपनापन जाहिर करने के लिए पढ़ें दिल छू लेने वाली भाई के लिए शानदार शायरियां। बड़े और छोटे भाई के लिए खास शायरी यहां पढ़ें।

28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व देखभर में मनाया जाएगा। आप भाई-बहन सबसे खूबसूरत रिश्तों में प्यार बढ़ाने के लिए केवल राखी न बांधे बल्कि मन की बातों को शब्दों से भी बयां करें। अगर आप भी अपने भाई को दिल की बात कहना चाहती हैं, तो इन खूबसूरत शायरियों को वाट्सअप या इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकती हैं। पढ़ें दिल को छू लेने वाली चार लाइन की सुंदर शायरी।

भाई के लिए खूबसूरत शायरी

  • भाई सिर्फ एक रिश्ता नहीं,

मेरी हर खुशी की वजह है,

मुश्किलों में जो साथ खड़ा रहे,

वो मेरा भाई ही तो है।

  • बचपन की शरारतों का साथी,

हर खुशी में मेरा हमराज है,

दुनिया में रिश्ते तो बहुत हैं,

पर भाई जैसा रिश्ता सबसे खास है।

  • रिश्ता है सबसे प्यारा,

भाई है मेरा सहारा,

दूर रहकर भी दिल के करीब,

यही है भाई का रिश्ता हमारा।

  • लड़ता है, झगड़ता है,

फिर खुद ही मुझे मनाता है,

मेरा भाई दुनिया में सबसे अच्छा,

जो हर पल मेरा साथ निभाता है।

और पढ़ें: Crochet Bouquet Design: राखी पर बहन को दें कोर्सेट बुके, सालों-साल फ्रेश रहेंगे ये यादगार गिफ्ट

भाई के लिए इमोशनल शायरी

  • बचपन की वो मीठी यादें,

वो लड़ना और फिर मुस्कुराना,

भाई के साथ बिताया हर पल,

आज भी दिल को है बहुत भाना।

  • भाई तू सिर्फ रिश्ता नहीं, मेरी जान है,

तेरे साथ हर खुशी मेरी पहचान है।

दुनिया चाहे कितनी भी दूर कर दे हमें,

तेरा साथ हमेशा मेरे दिल के पास है।

  • मुश्किल राहों में हिम्मत बन जाता है,

हर दर्द में मरहम बन जाता है,

भाई का साथ हो अगर जिंदगी में,

तो इंसान हर मुश्किल से लड़ जाता है।

भाई के लिए चार लाइन की शायरी

  • कभी दोस्त बनकर समझाता है,

कभी बड़े बनकर डांटता है,

जब भी जरूरत पड़े मुझे,

मेरा भाई सबसे पहले साथ आता है।

  • तेरी मुस्कान यूं ही बनी रहे,

तेरी हर खुशी सलामत रहे,

मेरी बस इतनी सी दुआ है,

मेरे भाई पर हमेशा खुशियां बरसती रहें।

  • खून का रिश्ता तो है ही हमारा,

पर दोस्ती भी कम नहीं है,

भाई तू जिंदगी का वो हिस्सा है,

जिसकी कोई कीमत नहीं है।

  • दुनिया की भीड़ में रिश्ते बदल जाते हैं,

वक्त के साथ लोग दूर हो जाते हैं,

पर भाई का प्यार ऐसा रिश्ता है,

जो उम्रभर दिल के करीब रहता है।

रक्षाबंधन के लिए सुंदर शायरी

  • तेरे साथ बचपन गुजारा है,

तेरे साथ हर पल निखारा है,

भाई तू मेरी जिंदगी का,

सबसे खूबसूरत किनारा है।

  • हर खुशी तुझे मिले,

हर गम मुझ तक आ जाए,

मेरे भाई की जिंदगी में,

कभी कोई परेशानी न आए।

  • तेरी डांट में भी प्यार नजर आता है,

तेरा गुस्सा भी अपना सा लगता है,

तू साथ रहे तो भाई,

हर मुश्किल आसान लगता है।

  • भाई का रिश्ता बड़ा अनमोल होता है,

इसमें प्यार भी है और मोल होता है,

लड़ाई कितनी भी हो जाए आपस में,

दिल में हमेशा एक-दूसरे का ख्याल होता है।

और पढ़ें: रक्षाबंधन पर छोटी बहन को क्या गिफ्ट दें? 11 से 15 साल की लड़कियों के लिए 10 आइडियाज