Happy Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 2026 भाई-बहन को भेजें 50+ शुभकामनाएं, छोटे SMS, संस्कृत श्लोक और मंगल पंक्तियां। रक्षाबंधन पर भाई की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करें।

Happy Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। अगर आप भी भाई को सिंपल सा "हैप्पी रक्षाबंधन" बोलकर नहीं विश करना चाहती हैं तो यहां देखें, Wishes-Quotes के साथ SMS, राखी सेलिब्रेशन के लिए श्लोक और 50+ स्तुति की लिस्ट, जो बहन-बहन के इस पर्व में मिठास घोल देंगे।

भाई-बहन को भेजने के लिए छोटे SMS

  • रिश्ता है प्यार का भरोसे और दुलार का, हैप्पी रक्षाबंधन भाई।
  • राखी का त्योहार लाए खुशियां हजार, मेरे प्यारे भाई को ढेर सारा प्यार।
  • भाई बहन का रिश्ता सबसे खास रहे, हम रहे हमेशा एक दूजे के पास हैप्पी रक्षाबंधन।
  • राखी बांधकर मांगी है दुआ, भाई हमेशा खुश रहे मेरा।
  • तेरी कलाई पर राखी सजे, हर खुशी तेरे कदमों में सजे हैप्पी रक्षाबंधन।
  • बचपन की लड़ाई और ढेर सारा प्यार, यही की भाई बहन के रिश्ते की पहचान
  • भाई हो तो तुम्हारे जैसा जो हर मुश्किल में बने सहारा।‌ शुभ रक्षाबंधन
  • राखी का धागा प्यार से बांधा, जन्मों तक रहे भाई बहन का रिश्ता
  • मेरी हर खुशी में तेरा हिस्सा है, भाई तू मेरे लिए सबसे खास है
  • रक्षाबंधन पर बस इतनी सी दुआ, भाई की जिंदगी खुशियों से भरी रहे सदा
  • राखी का धागा नहीं प्यार और विश्वास संबंध है, हैप्पी रक्षाबंधन।
  • भाई बहन का रिश्ता अनमोल है, इसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है
  • दूर हो या पास भाई बहन का प्यार हमेशा दिल के पास, शुभ रक्षाबंधन।
  • तेरी कलाई पर राखी दिल में प्यार, मेरे भाई को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।
  • झगड़े चाहे हजार हो, भाई बहन का प्यार हमेशा बरकरार हो।
  • मेरी दुनिया की सबसे प्यारी वजह है तू, भाई मेरे लिए सबसे खास है तू।
  • राखी के इस पावन पर्व पर भाई को खुशियों की सौगात मिले।
  • हर जन्म में मिले तेरा साथ भाई बहन का प्यार रहे यूं ही खास
  • रिश्ता हमारा ना टूटे कभी, खुशियों तेरे जीवन से रूठे नहीं कभी
  • रक्षाबंधन का त्यौहार है आया साथ में खुशियों की बाहर लाया।

ये भी पढे़ं- रक्षाबंधन पर छोटी बहन को क्या गिफ्ट दें?

रक्षाबंधन श्लोक अर्थ के साथ

  • येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबल
  • तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल

अर्थ- जिस रक्षा सूत्र से महान शक्तिशाली राजा बाली को बांधा गया था। वही रक्षा सूत्र में तुम्हें ब बांधती और कामना करती हूं, रक्षाबंधन पर हमारा यह बंधन हमेशा अटल रहे।

  • सर्वे भवन्तु सुखिना,सर्वे सन्तु निरामया
  • सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत्

अर्थ- सभी सुखी रहे, सभी निरोग रहे, सभी का जीवन मंगलमय है और किसी को भी दुख का भाग न बनना पड़े।

  • शुभं करोति कल्याणम्,आरोग्यं धनसम्पदा
  • शत्रुबुद्धिविनाशाय,दीपज्योतिर्नमोस्तुते

अर्थ- जो दीपक सबका कल्याण करने वाला है। वह सभी को सुखी और समृद्धि प्रदान करें तथा नकारात्मक और शत्रुता का नाश करें।

  • आयु प्रजां धनं धान्यं पशूनां बहुपुत्रताम्
  • शतसंवत्सरं दीर्घमायु

अर्थ- जीवन में लंबी आयु, परिवार की सुख समृद्धि, धन संपत्ति और खुशहाली बनी रहे। भगवान आप पर अपनी कृपा दिखाएं।

  • ॐ सर्वमङ्लमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके
  • शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्स्तु ते

अर्थ- हे देवी आप सभी मंगलों में श्रेष्ठ मंगल देने वाली और सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाली हैं। आपको नमन करती हूं साथ ही रक्षाबंधन के इस मौके पर भाई के सुख समृद्धि की कामना करती हूं।

ये भी पढे़ं- रक्षाबंधन पर इन आसान आइडियाज से सजाएं क्लासरूम का Blackboard

रक्षाबंधन पर भाई बहन के लिए मंगल पंक्तियां

  • हे ईश्वर भाई बहन के रिश्ते में हमेशा प्रेम बनाए रखना
  • भाई की हर राह को खुशियों से भर देना
  • बहन के जीवन में सुख समृद्धि बनाए रखना
  • भाई को स्वस्थ और दीर्घायु देना
  • बहन की हर मनोकामना रक्षाबंधन पर भगवान पूरी करना
  • भाई बहन के बीच कभी मनमुटाव ना आने देना
  • उनके रिश्ते में विश्वास और अपनापन हमेशा बनाए रखना
  • भाई को हर संकट से सुरक्षित रखना
  • बहन के जीवन से दुख और चिंता दूर रखना
  • भाई की मेहनत को सफलता में बदल देना
  • ईश्वर इस पवित्र रिश्ते को सदा प्रेम विश्वास और आशीर्वाद से सींचते रहे
  • रक्षाबंधन का यह पर्व भाई बहन के इस रिश्ते में मिठास भर दे
  • भाई बहन का साथ हर मुश्किल को आसान कर देता है
  • भैया के परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे
  • ईश्वर दोनों को जीवन की हर राह पर सफलता प्रदान करें
  • भाई बहन हमेशा एक दूसरे की खुशियों में शामिल होते रहे
  • बहन के हाथों से बंधी रखी प्रेम और आशीर्वाद का प्रतीक बने
  • रक्षा सूत्र भाई के जीवन में शुभता और सुंदरता लेकर आए