Ratan Tata Death News: रतन टाटा के निधन से दुनिया शोक में डूबी है। जानिए टाटा ग्रुप की नींव रखने वाले जमशेदजी टाटा के बारे में, और मुंबई के प्रसिद्ध ताज महल पैलेस होटल की दिलचस्प कहानी।

ट्रेवल डेस्क। रतन टाटा के निधन से दुनिया शोक में डूबी हुई है। मेहनत लगन से टाटा ग्रुप को ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले रतन टाटा लोगों के दिलों में खास जगह रखते थे। वह केवल बिजनेस वर्ल्ड में सफलता ही नहीं बल्कि महान व्यक्तिव के जाने जाते थे। टाटा ग्रुप दुनिया के प्रतिष्ठित समूह में से एक है। टाटा नमक से लेकर टाटा एयरलाइन तक हर सेक्टर में अपनी अलग पहचान रखता है। जब बात टाटा ग्रुप की बात आती है तो ताज महल पैलेस होटल का नाम न लिया जाये तो ये हो नहीं सकता है। ये होटल अपनी शाही सुविधाओं के लिए जाना जाता है। ऐसे में जानते हैं टाटा ग्रुप की नींव कैसे पड़ी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये भी पढ़ें- इस इंसान के लिए रतन टाटा ने तोड़ दी थी अपनी सगाई, फिर जिंदगी भर रहे कुंवारे

जमशेद सिंह टाटा ने रखी नींव 

लग्जरी-सुविधाओं से लैस इस होटल की नींव 1902 में रखी गई थी। जब इस होटल का इनोगरेशन किया तो हर कोई देखता रह गया। जिसे टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी एन.टाटा (1839-1904) ने स्थापित किया था। ये होटल केवल भारतीयों को नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करना वाला पहला होटल बना। आजादी से पहले ताज महल पैलेस भारत का ऐसा पहला होटल था जहां बिजली की सुविधा थी। 

ताज महल पैलेस होटल की कहानी 

इस होटल के निर्माण के पीछे दिलचस्प कहानी छिपी है। आजादी से पहले भारतीयों को हर जगह नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ता था। ये केवल विदेशों में नहीं बल्कि भारत में था। ऐसा ही कुछ जमशेदजी टाटा के साथ हुआ जब उन्हें उस वक्त के प्रसिद्ध वॉटसन होटल में केवल इसलिए जानें से रोक दिया गया क्योंकि वह भारतीय थे। उस समय, वॉटसन होटल में केवल यूरोपियों को ही प्रवेश की अनुमति थी, और इस नस्लीय भेदभाव ने जमशेदजी को गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने इसे केवल व्यक्तिगत अपमान नहीं माना, बल्कि हर भारतीय के सम्मान का प्रश्न बना लिया। बस यही से ताज महल पैलेस की नींव पड़ना शुरू हुई और खड़ा हो गया भारत का पहला आलीशान ताज होटल। 2023 में इस होटल ने 120 साल पूरे किये हैं। ताज महल के डिजाइन-निर्माण में जमशेदजी टाटा ने खुद रूचि ली थी। पेरिस की यात्रा के दौरान एफिल टॉवर से प्रेरित होकर, उन्होंने होटल के बॉलरूम के लिए वही स्टील मंगवाया। यह होटल 500,000 डॉलर की लागत से बनकर तैयार हुआ था।

विदेशी सितारों की पहली पसंद ताज होटल 

ताज महल पैलेस होटल न केवल भारतीयों के गर्व का प्रतीक बना, बल्कि यहां शाही परिवारों, विश्वभर के कई नामचीन हस्तियों ने भी ठहरने का लुत्फ उठाया। यहां तक, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान मोहम्मद अली जिन्ना और सरोजिनी नायडू जैसे नेता यहां रुके थे। इसके अलावा, मार्गरेट थैचर, किंग चार्ल्स III, बराक ओबामा, प्रिंस विलियम और केट मिडलटन, ओपरा विनफ्रे, ब्रैड पिट, एंजेलिना जोली, और मैडोना जैसी हस्तियों ने भी इस होटल की शानदार सर्विसेस का लुत्फ उठाया है। ताज होटल आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भारतीयों के गौरव का प्रतीक बना हुआ है।