Readymade blouse Designs Ideas: अगर आप हर बार साड़ी पहनने से पहले ब्लाउज सिलवाने की परेशानी से बचना चाहती हैं, तो रेडी टू वियर ब्लाउज एक स्मार्ट चॉइस हैं। ये समय की बचत करने के साथ-साथ आपके लुक को भी स्टाइलिश और ट्रेंडी बनाते हैं।
आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में हर महिला चाहती है कि वह कम समय में तैयार होकर भी स्टाइलिश और एलिगेंट दिखे। ऐसे में रेडी टू वियर ब्लाउज महिलाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। ये ब्लाउज न सिर्फ समय बचाते हैं, बल्कि साड़ी के लुक को भी तुरंत अपग्रेड कर देते हैं। चाहे ऑफिस जाना हो, किसी फंक्शन में शामिल होना हो या फिर कैजुअल आउटिंग, रेडी टू वियर ब्लाउज हर मौके के लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। पहले ब्लाउज सिलवाने के लिए टेलर के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब रेडीमेड और रेडी टू वियर ब्लाउज ने यह झंझट खत्म कर दिया है। ये अलग-अलग साइज, पैटर्न और फैब्रिक में अवेलेबल होते हैं, जिससे महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार तुरंत चुन सकती हैं।

वी-नेक एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज
अगर आप साड़ी में क्लासी और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं, तो वी-नेक एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें की गई फाइन एम्ब्रॉयडरी आपके पूरे लुक को प्रीमियम टच देती है। यह डिजाइन पार्टी, वेडिंग और फेस्टिवल्स के लिए परफेक्ट माना जाता है।
और पढ़ें - Window DIY Decor: विंडो डेकोर 6 DIY Ideas, गर्ल्स का सस्ता रूम लगेगा बड़ा

प्रिंटेड कॉटन रेडी ब्लाउज
समर सीजन के लिए प्रिंटेड कॉटन ब्लाउज सबसे कंफर्टेबल ऑप्शन हैं। इन्हें प्लेन या हैंडलूम साड़ियों के साथ पेयर किया जा सकता है। हल्के और ब्रीदेबल फैब्रिक की वजह से ये डेली वियर के लिए आइडियल होते हैं।

बोट नेक स्टाइलिश ब्लाउज
बोट नेक डिजाइन हमेशा से ट्रेंड में रहा है। यह कंधों को चौड़ा और व्यक्तित्व को स्मार्ट दिखाने में मदद करता है। सिल्क, कॉटन या जॉर्जेट साड़ी के साथ यह ब्लाउज बेहद खूबसूरत लगता है।
पफ स्लीव्स ब्लाउज
रेट्रो फैशन एक बार फिर वापसी कर चुका है। पफ स्लीव्स वाले रेडी टू वियर ब्लाउज युवतियों से लेकर 30+ महिलाओं तक सभी पर अच्छे लगते हैं। यह डिजाइन साड़ी को ट्रेंडी और फैशनेबल लुक देता है।
और पढ़ें - Fathers Day Gift Ideas: पिता को दें 7 गिफ्ट, 1K बजट में बेटी करे ये प्लान

सीक्विन वर्क पार्टी ब्लाउज
अगर आपको किसी शादी या पार्टी में जाना है और कम समय में ग्लैमरस लुक चाहिए, तो सीक्विन वर्क ब्लाउज चुन सकती हैं। इसे प्लेन साड़ी के साथ पहनकर भी शानदार पार्टी लुक पाया जा सकता है।

हाई नेक डिजाइन ब्लाउज
हाई नेक ब्लाउज उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है जो सोफिस्टिकेटेड और एलिगेंट स्टाइल पसंद करती हैं। यह डिजाइन खासतौर पर सिल्क और बनारसी साड़ियों के साथ बेहद सुंदर दिखाई देता है।

फ्रंट ओपन रेडी ब्लाउज
फ्रंट ओपन ब्लाउज पहनने में आसान होते हैं और इनका फिट भी बेहतर रहता है। आजकल इन डिजाइनों में मिरर वर्क, एम्ब्रॉयडरी और स्टोन डिटेलिंग काफी पसंद की जा रही है।
