Birthday Return Gift for Kids: बच्चों की बर्थडे पार्टी के लिए ₹50 के अंदर मिलने वाले क्यूट और यूजफुल रिटर्न गिफ्ट आइडियाज जानिए। गुडी बैग, पजल गेम, स्टेशनरी और पाउच जैसे ट्रेंडी ऑप्शंस बच्चों को बेहद पसंद आएंगे।
Return Gift Ideas for Birthday Party: बच्चों की बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करना जितना मजेदार होता है, उतना ही मुश्किल रिटर्न गिफ्ट चुनना भी होता है। सबसे ज्यादा चिंता इसी बात की रहती है कि आने वाले बच्चों को ऐसा क्या गिफ्ट दिया जाए, जो पसंद भी आए और बजट में भी फिट हो जाए। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं ₹50 के अंदर मिलने वाले कुछ यूजफुल और क्यूट रिटर्न गिफ्ट आइडियाज, जो बच्चों को बेहद पसंद आएंगे।

रिटर्न गिफ्ट आइडिया
बच्चों की बर्थडे पार्टी में आप हैंडमेड गुडी बैग तैयार कर सकते हैं। यह यूनिक भी लगता है और बच्चों को काफी पसंद भी आता है। आप पोटली या पेपर बैग में चॉकलेट, टॉफी और कैंडीज डालकर उसे अच्छे से पैक करें और बच्चों को रिटर्न गिफ्ट के रूप में दें।

और पढे़ं- Mothers Day Gift Price: प्यार के साथ रिफ्रेशनेस भी, मदर्स पर गिफ्ट करें लव इंडीकेटेिंग प्लांट
पजल गेम गिफ्ट आइडिया
पजल गेम और स्लिंकी जैसे खिलौने बच्चों को काफी देर तक एंगेज रखते हैं। ये आसानी से ₹50–₹60 के बीच मिल जाते हैं। पार्टी रिटर्न गिफ्ट के लिए यह काफी ट्रेंडी ऑप्शन माना जाता है।

ज्वेलरी बॉक्स
बेबी गर्ल्स की बर्थडे पार्टी के लिए ज्वेलरी बॉक्स एक ट्रेंडी और मॉडर्न रिटर्न गिफ्ट आइडिया है। Meesho या Flipkart जैसी साइट्स पर छोटे और क्यूट ज्वेलरी बॉक्स आसानी से ₹40-₹50 में मिल जाते हैं।

स्टेशनरी और क्यूट गिफ्ट
स्टेशनरी बच्चों के बहुत काम आती है। ऐसे में रिटर्न गिफ्ट में स्टेशनरी देना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप छोटी डायरी, कार्टून पेंसिल या स्टेशनरी किट बच्चों को गिफ्ट कर सकते हैं। Apsara और Doms जैसी स्टेशनरी किट्स आसानी से ₹50 के अंदर मिल जाती हैं।

पाउच बैग
रिटर्न गिफ्ट में पाउच बैग देना भी एक ट्रेंडी और यूजफुल आइडिया है। आप पेन पेंसिल पाउच या टिफिन पाउच बच्चों को गिफ्ट कर सकते हैं, जो आसानी से ₹40–₹50 में मिल जाते हैं। चाहें तो इसमें कुछ चॉकलेट या टॉफियां डालकर इसे और ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं।
