Brass Home Decor: घर में रखे पुराने पीतल के बर्तनों को फेंकने की बजाय होम डेकोर में इस्तेमाल करें। जानिए झूमर, टेबल लैंप, वॉल डेकोर, प्लांटर और सेंटर टेबल सजाने के आसान DIY आइडिया, जो आपके घर को देंगे विंटेज और रॉयल लुक।
अगर आपकी दादी- नानी के पुराने पीतल या ब्रास के बर्तन पड़े हैं, तो उन्हें कबाड़ समझने की गलती भूल कर भी ना करें। आजकल विंटेज और होममेड डैकोर का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाएंगे, तो उसे नए जमाने के होम डेकोरेटिव आइटम्स तैयार हो जाएंगे। पुराने पीतल के बर्तनों की खासियत यह होती है कि घर को रॉयल के साथ विंटेज लुक भी देते हैं। इन्हें आप लिविंग ग्रुप से लगाकर बालकनी या एंट्रेंस एरिया में भी अलग-अलग तरीके से सजा सकते हैं। जानिए कैसे पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाए।
पीतल के बर्तनों से बनाएं खूबसूरत झूमर
अगर आपके पास पीतल के छोटे या बड़े बर्तन हैं, तो इन्हें आपस में छोड़कर आप यूनिक झूमर तैयार कर सकते हैं। पीतल के मटके हैं, तो उसमें आप मधुबनी वर्ली और फ्लोरल पेंटिंग करके इसे रंगीन लुक दें। इसके साथ इसमें वर्म लाइट भी जोड़ें। यह आपके घर को अपने लग्जरी और वॉर्म लुक देगा। आप बर्तनों की कटाई मार्केट से भी करा सकते हैं। बर्तनों को रंगने से पहले अच्छी तरह से साफ करें।
और पढ़ें: महंगे इंटीरियर को भूल जाइए! इन 5 देसी Accent Wall Ideas से घर लगेगा लग्जरी
पुराने लोटे या कलश से बनाएं टेबल लैंप
अगर आपके पास पीतल का पुराना लोटा, कलश या ग्लास है, तो आप इसे टेबल लैंप के रूप में यूज कर सकते हैं। इसके ऊपर फैब्रिक लैंप सीट लगाकर इसे विंटेज लुक दें। आप बेडरूम या फिर लिविंग रूम या फिर स्टडी टेबल में भी इसे सजा सकते हैं। ब्रास टेबल लैंप बनाना बेहद आसान होता है और कम खर्चे में घर की सुंदरता बढ़ जाती है।
पीतल की थालियों से सजाएं दीवार
आप घर के दीवारों को सिर्फ पेंटिंग से नहीं बल्कि पीतल की थालियों से भी सजा सकते हैं। शानदार वॉल डेकोर बनाने के लिए आपको अलग-अलग साइज की थालियां चाहिए होंगी। इसे खाली दीवार में लगाने से पहले अच्छी तरीके से साफ कर लें और अपने पसंद की पेंटिंग करें।
