सार
Sakshi Dhoni inspired midi dress: साक्षी धोनी के फ्लोरल ड्रेस लुक्स! गर्मियों के लिए स्टाइलिश और आरामदायक विकल्प। इंस्पिरेशन लें और दिखें कूल!
Sakshi Dhoni Floral Print Dress: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की वाइफ के लुक्स का कोई जवाब नहीं हैं। साक्षी धोनी चाहे इंडियन ड्रेस हो या वेस्टर्न ड्रेस हो, सभी में बेहद क्यूट और प्यारी लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी समर फ्रेंडली ड्रेस (Summer Dress) की तलाश में हैं और कैप्टन कूल की वाइफ साक्षी धोनी की तरह ही स्टाइलिश और ब्यूटीफुल लगना चाहती हैं, तो उनकी तरह फ्लोरल प्रिंट ड्रेस ट्राई कर सकती हैं, जो गर्मियों में आपको कंफर्टेबल लुक तो देगी ही साथ में स्टाइलिश और क्लासी भी लगेगी।
व्हाइट एंड रेड फ्लोरल प्रिंट ड्रेस (Best floral dress for summer)
साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं। जिसमें उनके कमाल के लुक्स नजर आते हैं। इस व्हाइट कलर की फ्रॉक में भी वह बेहद खूबसूरत लग रही है। जिसमें रेड कलर का फ्लोरल प्रिंट डिजाइन दिया गया है। इसे लॉन्ग लेंथ में बनाया गया है और शोल्डर पर चौड़े स्ट्रैप्स हैं।
साक्षी की तरह पहनें येलो फ्लोरल प्रिंट ड्रेस (Sakshi Dhoni inspired midi dress)
येलो कलर गर्मियों में बहुत ही वाइब्रेंट और खिला-खिला लगता है। आप साक्षी धोनी की तरह येलो बेस में ब्लू कलर के स्मॉल प्रिंट्स वाली मिडी ड्रेस भी कैरी कर सकती हैं। जो नी लेंथ से लंबी है और उसमें कोल्ड शोल्डर स्लीव्स डिजाइन दी हुई है।
शॉर्ट मिडी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस (What to wear in summer?)
साक्षी का यह लुक भी आप गर्मियों में ट्राई कर सकती हैं और इसे पहन कर कॉलेज, पार्टी या फ्रेंड के साथ हैंगआउट के लिए भी जा सकती हैं। उन्होंने व्हाइट बेस में ग्रीन और रेड कलर के फ्लोरल प्रिंट वाली शॉर्ट ड्रेस पहनी हैं, जिसमें बेल स्लीव्स डिजाइन दी हुई है और इसे लेयरिंग में बनाया गया है।
गर्मी में पहनें फ्लोरल प्रिंट स्कर्ट और प्लेन टॉप (Trendy floral skirt for summer)
अगर आपके पास व्हाइट कलर का स्ट्रैपी प्लेन टॉप है, तो आप इसे गर्मियों में वियर कर सकती हैं। मॉडर्न लुक के लिए आप पर्पल और पिंक कलर की फ्लोरल प्रिंट प्लीटेड स्कर्ट पहनें। इसके साथ थ्रेड वर्क हैंगिंग इयररिंग्स पहनें और बोहेमियन लुक अपनाएं।
फ्लोरल प्रिंट बॉडीकॉन ड्रेस (Captain Cool’s wife Sakshi Dhoni outfit)
साक्षी धोनी की तरह अगर आप भी क्यूट और बबली लुक अपनाना चाहती हैं, तो येलो बेस में व्हाइट कलर की फ्लोरल प्रिंट स्लीवलेस बॉडीकॉन ड्रेस पहन सकती हैं। समर में यह लुक एकदम सूदिंग और कंफर्टेबल रहेगा।