- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- अ से उ तक बेटा-बेटी के लिए शुभ संस्कृत नाम, अर्थ जानकर दिल हो जाएगा खुश
अ से उ तक बेटा-बेटी के लिए शुभ संस्कृत नाम, अर्थ जानकर दिल हो जाएगा खुश
A, Aa, I, Ee, U, और Oo से शुरू होने वाले बच्चों के नाम शुभ माने जाते हैं। यहां कुछ सुंदर, मॉडर्न और पारंपरिक नाम उनके अर्थों के साथ दिए गए हैं, जो आपके बच्चे की पर्सनैलिटी और भविष्य को एक पॉजिटिव पहचान दे सकते हैं।

बच्चे के संस्कृत में सुंदर और मिनिंगफुल नेम
बच्चे का नाम सिर्फ एक पहचान नहीं होता, बल्कि यह उसके व्यक्तित्व और भविष्य की पहली झलक भी होती है। हिंदी स्वर अ, आ, इ, ई, उ, ऊ से शुरू होने वाले नाम शुभ माने जाते हैं। यहां हर अक्षर के लिए 5 सुंदर बच्चों के नाम उनके अर्थ के साथ दिए गए हैं।

अ से शुरू होने वाले नाम
अद्विक – अनोखा, बेजोड़
अहाना – प्रकाश की पहली किरण, भोर
अर्णव – सागर
अनाया – ईश्वर की कृपा
अदिति – पृथ्वी, मां
आ से शुरू होने वाले नाम
आरव – शांत, बुद्धिमान
आन्या – कृपा, अनुग्रह
आदित्य – सूर्य
आहाना – आंतरिक प्रकाश
आशुतोष – जो आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं (भगवान शिव)
इ से शुरू होने वाले नाम
ईशान – भगवान शिव, उत्तर-पूर्व दिशा
इरा – पृथ्वी, देवी सरस्वती
इशिता – श्रेष्ठता, महानता
इकांक्षा – पूर्णता का एक हिस्सा
इंद्रनील – नीला रत्न
ई से शुरू होने वाले नाम
ईश्वरी – देवी, शक्ति
ईशांत – शांति से भरा हुआ
इहा – इच्छा, कामना
ईशान्वी – देवी पार्वती
ईक्षित – देखने वाला, पर्यवेक्षक
उ से शुरू होने वाले नाम
उदित – उदय होता हुआ, प्रकाशित
उर्वी – पृथ्वी
उज्ज्वल – चमकदार
उत्कर्ष – प्रगति, उन्नति
उमंग – उत्साह
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

