Shadi Shagun Decorations Fancy Idea: शादी और मुंह दिखाई में दुल्हन को दिए जाने वाले शगुन के सामान को खूबसूरत तरीके से कैसे सजाएं। साड़ी पैकिंग, चूड़ी सेट, ज्वेलरी, नारियल डेकोरेशन और फ्लावर-मोती लटकन से शगुन को दें प्रेजेंटेबल  लुक।

शादी से लेकर मुंह दिखाई तक में होने वाली दुल्हन के लिए लड़के वाले शगुन लेकर जाते हैं। शगुन में साड़ी, लहंगे से लगाकर होने वाली दुल्हन के लिए चूड़ियां और मेकअप की सामग्री पैक कराई जाती है। अगर आप शगुन के समान को यूं ही दुल्हन को देंगे, तो देखने में अच्छा नहीं लगेगा। लड़की के घर वालों को इंप्रेस करने के लिए शगुन के समान को बेहतरीन तरीके से पैक करा सकते हैं ताकि होने वाली दुल्हन के घर में आपकी खूब तारीफ हो। तो आइए जानते हैं कि शगुन के समान को किस तरीके से सजाया जा सकता है।

फ्लावर मोती माला से करवाएं डेकोरेशन

View post on Instagram

आपको तीन या पांच जितनी भी साड़ियां होने वाली बहू को देनी है, उसे आप फ्लावर और मोती की लटकन वाले डिजाइन से डेकोरेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको एक बेस की जरूरत पड़ेगी, जिसमें स्टैंड की मदद से साड़ी को प्लीटेड लुक में रखा जाता है। और ऊपर से ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक लगाई जाती है। साथ में फ्लावर और मोती की लड़ी से इसे खूबसूरत लुक दिया जाता है। ऐसी डेकोरेशन में साड़ी के साथ ही मैचिंग की चूड़ी और बिंदी देना बिल्कुल ना भूलें। अगर आपका बजट ज्यादा है, तो आप साड़ी से मैचिंग ज्वैलरी भी रखवा सकते हैं। 

घर में सजाएं मेकअप चूड़ी की थाल

View post on Instagram

अगर घर में आपके बैम्बू या प्लास्टिक की बड़ी थाल है, तो आप शादी शगुन की थाली आसानी से घर में सजा सकती हैं। इसके लिए आपको सिल्क जरी के कपड़े के साथ ही गोटा पट्टी की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले थाल के साइज का पीले रंग का जरी वर्क वाला कपड़ा बिछाएं और उसे गोटा पट्टी और ग्लू की मदद से अटैच कर दें। अब इसमें आपको होने वाली दुल्हन के लिए चूड़ियों को रखना है। चूड़ी को रखने के लिए आप कपड़े के अंदर रुई भरकर एक स्टैंड तैयार कर सकती हैं, जिसके ऊपर रंगीन चूड़ियां रखें और मेहंदी के कोन में गोटा पट्टी लगा दें। साथ में बिंदी के पत्ते, मेकअप की सामग्री को भी थाल में सजा दें। अब इसे आप एक लाल कपड़े से ढक सकते हैं। यह देखने में काफी है खूबसूरत लगेगा और होने वाली दुल्हन को पसंद आएगा।

और पढ़ें: पैरों की शान बढ़ाएं, 8 Latest American Diamond बिछिया सिर्फ ₹300 में

सजाएं शगुन के नारियल

View post on Instagram

मुंह दिखाई के दौरान लड़की और लड़के को शगुन का नारियल भी दिया जाता है। आप सिंपल नारियल रख कर ले जाने के बजाय इसे सिल्क के लाल कपड़े से सजवा सकते हैं। गोटा पट्टी वर्क के साथ नारियल में सौभाग्यवती भव लिखवा कर ले जाएं और इसमें एक लटकन भी लगवाए। यह देखने में काफी फैंसी लगेगा।

और पढ़ें: Bridal Chura Designs: बनने वाली हैं दुल्हन, तो देखें ब्राइडल चूड़ा का लेटेस्ट