Shampoo Shopping Mistakes: सही शैम्पू चुनना बालों की हेल्थ के लिए जरूरी है। इसे अपने स्कैल्प टाइप और बालों की समस्या के अनुसार चुनें। जानें शैम्पू लेते वक्त कौनसे इंग्रेडिएंट्स का ध्यान रखें।
बालों की हेल्थ सिर्फ अच्छे हेयर केयर प्रोडक्ट (hair care products) पर नहीं, बल्कि सही शैम्पू चुनने पर भी निर्भर करती है। मार्केट में हर बजट, हर समस्या और हर ट्रेंड के नाम पर सैकड़ों शैम्पू मिल जाते हैं, लेकिन अगर आपने गलत शैम्पू चुन लिया तो उसका असर सीधे आपके स्कैल्प और बालों की जड़ों पर पड़ता है। नतीजा—बाल झड़ने लगते हैं, रूसी बढ़ जाती है और पैसा भी बर्बाद होता है। शैम्पू खरीदते समय इन 4 बातों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें,यही ठगी और हेयर डैमेज से बचाएंगी।
स्कैल्प टाइप के हिसाब से शैम्पू बदलें
सबसे बड़ी गलती है स्कैल्प का टाइप समझे बिना शैम्पू खरीद लेना। अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो ऐसा शैम्पू चुनें। जिसमें वॉल्यूमाइजिंग, क्लैरिफाइंग या ऑयल-कंट्रोल लिखा हो। वहीं ड्राई स्कैल्प के लिए ऐसा शैम्पू लें जिसमें मॉइस्चराइजिंग, हाइड्रेटिंग, नरिशिंग पॉइंस लिखे हों। साथ ही सेंसिटिव स्कैल्प के लिए सल्फेट-फ्री, फ्रेगरेंस-फ्री ऑप्शन सबसे बेहतर रहते हैं। गलत टाइप वाला शैम्पू इस्तेमाल करने से बाल और स्कैल्प दोनों खराब हो जाते हैं।
और पढ़ें - अमृत से कम नहीं ये प्लांट! बालकनी में एक छोटे गमले में जरूर लगाएं
शैम्पू के इंग्रिडियंट जरूर पढ़ें
शैम्पू की खुशबू और पैकेजिंग देखकर खुश न हों, इसकी इंग्रिडियंट लिस्ट आपका असली गाइड है। इसमें इन हानिकारक सामग्रियों से बचें। जैसे- SLS/SLES (बहुत कठोर, स्कैल्प को ज्यादा सुखाते हैं), पैराबेंस, मिनरल ऑयल और आर्टिफिशियल खुशबू (सेंसिटिव स्कैल्प वालों के लिए बिल्कुल नहीं) से दूर रहें। साथ ही शैम्पू में अच्छी सामग्रियों के लिए नारियल तेल, आर्गन तेल, बादाम का तेल, केराटिन, बायोटिन, कोलेजन, एलोवेरा, टी ट्री, प्याज, हिबिस्कस अर्क रहें। इस तरह के इंग्रिडियंट ही आपके बालों को लंबे समय तक ड्राय रखने से बचाते हैं।
बालों की प्रॉब्लम के हिसाब से शैम्पू बदलें
हर शैम्पू हर समस्या का इलाज नहीं करता। इसलिए टाइम-टाइम पर इसे बदलते रहें। बाल झड़ने पर केराटिन, बायोटिन, प्याज वाले शैम्पू लें। वहीं डैंड्रफ हटाने के लिए टी ट्री, जिंक पाइरिथियोन, केटोकोनाजोल बेस्ड शैम्पू लें। साथ ही रूखे और घुंघराले बालों के लिए हाइड्रेटिंग, स्मूदनिंग, आर्गन ऑयल वाले शैम्पू लें। पतले और स्लीक बालों में वॉल्यूमाइजिंग के लिए प्रोटीन-बेस्ड लें। एक ही शैम्पू आजमाकर हर इश्यू ठीक होने की उम्मीद मत रखें।
और पढ़ें - Retinol दिन और रात कब लगाना चाहिए ? जानें स्किन केयर गाइड
शैम्पू बहुत सस्ता या बहुत महंगा क्या चुनें
सस्ता शैम्पू अक्सर खतरनाक कमेकिल से भरा होता है। बहुत महंगा शैम्पू हर किसी के बालों पर सूट करे ये जरूरी नहीं होता।







