Shanaya Kapoor Ethnic Look: सावन मिलन समारोह में सबसे स्टाइलिश दिखना चाहती हैं? शनाया कपूर के 4 खूबसूरत एथनिक लुक से इंस्पिरेशन लें। साड़ी, सूट और ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ उनके फैशन टिप्स आपके फेस्टिव लुक को खास बना देंगे।

सावन मिलन समारोह में अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो आपको एक्ट्रेस शनाया कपूर से फैशन टिप्स लेने चाहिए। शनाया कपूर ने हाल ही में एंब्रॉयडरी लहंगे के साथ फोटो डाली है, जो कि काफी खूबसूरत है। जानिए उनके कुछ एथनिक लुक के बारे में, जो बजट में रीक्रिएट किए जा सकते हैं। 

फ्लोरल शेडेड लहंगा

View post on Instagram

शनाया कपूर ने फ्लोरल शेडेड लहंगा पहना है, जिसमें फूलों और पत्तियों के डिजाइन बनी है। लहंगे को गोल्डन धागों से सजाया गया है। लहंगा ऊपर की तरफ हल्का पीला है, वही नीचे की तरफ रेड शेड इसे काफी खूबसूरत बना रहा है। ऐसा लुक आसानी से रीक्रिएट कर सकते हैं, चाहे तो इसमें ब्लाउज की बजाय स्लीवलेस ब्लाउज बनवाएं। 

बनवाएं बैकलेस डोरी एंब्रॉयडरी ब्लाउज

View post on Instagram

शनाया कपूर का रेड कलर का एंब्रायडरी ब्लाउज देखने में काफी ट्रेंडी है। इसमें न सिर्फ धागों की एंब्रॉयडरी की गई है बल्कि मोतियों के साथ शीशे का भी वर्क दिख रहा है। आप सावन मिलन समारोह में ऐसे ब्लाउज भी पहन सकती हैं। बैकलेस ब्लाउज में पीछे की तरफ डोरी दी हुई होती है, जो कि काफी खूबसूरत लगती है। आप साड़ी या फिर लहंगे के साथ फैंसी ब्लाउज कैरी करें।

और पढ़ें: Independence Day Hair Accessories: तिरंगे के रंगों वाली हेयर एक्सेसरीज से 15 अगस्त में सजाएं बाल, मिलेगा स्टाइलिश लुक

फ्लोरल नियॉन ग्रीन दुपट्टा

View post on Instagram

आप फ्लोरल नियॉन ग्रीन दुपट्टा पहनकर खुद को सबसे हसीन दिखाएं। सावन में हरे रंग का लहंगा हो या फिर ग्रीन दुपट्टा पहनकर शनाया कपूर की तरह सज जाएं। इस रंग के दुपट्टे और हजार रु के अंदर मार्केट में मिल जाएंगे।

सिल्क रेड कुर्ता सेट

View post on Instagram

सिल्क रेड कुर्ता सेट दिखने में काफी फेस्टिव लगते हैं और हर खास अवसर पर पहने जा सकते हैं। आप भी ऐसे कुर्ता सेट को सावन के मिलन समारोह में पहनकर सज जाएं। 

और पढ़ें: सावन में बीवी को दिलाएं मिनी झुमकी, कम बजट में बेस्ट फेस्टीव गिफ्ट