Frizzy Short hair Care Tips: मौसम बदलना आपके कंट्रोल में नहीं, लेकिन बालों की केयर जरूर आपके हाथ में है। यह आसान और किफायती हेयर पैक शॉर्ट हेयर को सॉफ्ट, मैनेजेबल और हेल्दी बनाए रखेगा, ताकि आपके बाल कभी भी चिड़िया का घोंसला न लगें।
मौसम बदलते ही स्किन के साथ-साथ बाल भी रिएक्ट करने लगते हैं। कभी अचानक ड्रायनेस बढ़ जाती है, कभी स्कैल्प ऑयली हो जाता है, तो कभी बाल बेजान और फ्रिजी दिखने लगते हैं। शॉर्ट हेयर में ये समस्या और ज्यादा दिखती है, क्योंकि छोटे बालों में फ्लाईअवे और रूखापन तुरंत नजर आता है। थोड़ी सी भी नमी कम हुई तो बाल “चिड़िया का घोंसला” जैसे खड़े-खड़े लगने लगते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके छोटे बाल हर मौसम में स्मूद, सेट और शाइनी रहें, तो हफ्ते में 1 बार ये डीप हाइड्रेटिंग होममेड हेयर पैक (Homemade Hair Pack) जरूर लगाएं।
डीप हाइड्रेशन स्मूदनिंग हेयर पैक
यह पैक खास तौर पर बदलते मौसम (सर्दी से गर्मी, गर्मी से बारिश) के लिए डिजाइन किया गया है।
- 2 बड़े चम्मच ताजा दही (Curd)
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)
- 1 छोटा चम्मच नारियल तेल (Coconut Oil)
- 1 छोटा चम्मच शहद (Honey)
- (ऑप्शनल) 4–5 बूंद विटामिन E ऑयल (Vitamin E Oil)
और पढ़ें- ननदरानी लगेंगी सयानी, होलिका दहन में पहनें 5 मैसूर सिल्क ब्लाउज
हेयर पैक काम कैसे करता है?
- दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को क्लीन करता है और हल्का एक्सफोलिएशन देता है। इससे डैंड्रफ कम होता है और बाल सॉफ्ट बनते हैं।
- एलोवेरा बालों में नमी लॉक करता है। यह खासकर छोटे बालों की फ्लाईअवे समस्या को कंट्रोल करता है।
- नारियल तेल बालों की शाफ्ट में अंदर तक जाकर प्रोटीन लॉस कम करता है। इससे बाल टूटते कम हैं।
- शहद हवा से नमी खींचकर बालों में बनाए रखता है। बदलते मौसम में यह सबसे जरूरी तत्व है।
- विटामिन E बालों को एक्स्ट्रा स्मूद और ग्लॉसी लुक देता है।
और पढ़ें- ना उलझेंगे बाल ना अटकेंगे, होली पर झट से बनाएं 5 बन हेयरस्टाइल
हेयर पैक लगाने का सही तरीका
- बालों को हल्का गीला करें।
- पैक को स्कैल्प से लेकर सिरों तक ब्रश या हाथ से लगाएं।
- 5 मिनट हल्की मसाज करें।
- शॉवर कैप पहन लें।
- 30 मिनट बाद माइल्ड सल्फेट-फ्री शैम्पू से धो लें।
- इससे कंडीशनर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- इसे हफ्ते में 1 बार लगाएं। लेकिन बहुत ड्राय बाल हैं तो हफ्ते में 2 बार और ऑयली स्कैल्प है तो 10 दिन में 1 बार।
