- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- मोटापे से भी हो जाएगा प्यार, XXLगर्ल्स ट्राई करें श्रेया घोषाल से 8 जैकेट ड्रेस
मोटापे से भी हो जाएगा प्यार, XXLगर्ल्स ट्राई करें श्रेया घोषाल से 8 जैकेट ड्रेस
Sherya Ghosal Jacket Dress: पॉपुलर सिंगर श्रेया घोषाल 12 मार्च को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। सिंगर साहिबा ना सिर्फ गाने के लिए फेमस हैं, बल्कि अपने फैशन को लेकर भी फैंस के बीच पॉपुलर हैं, खासकर जैकेट ड्रेस में।

कहते हैं कि अगर आपके अंदर अपने फिगर को लेकर कॉन्फिडेंस हैं, तो आप पर किसी भी तरह की ड्रेस परफेक्ट लगेगी। प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल इसकी बानगी हैं। हैवी वेट होने के बाद भी वो एथनिक वियर के साथ-साथ वेस्टर्न वियर में भी अपनी मनमोहक छवि को फ्लॉन्ट करती हैं। हम यहां पर उनके जैकेट ड्रेस की कुछ स्पेशल कलेक्शन दिखा रहे हैं, जिसे आप रिक्रिएट कर सकती हैं, खासकर XXL गर्ल्स
प्लेन शिफॉन मैरुन गाउन विद एंब्रॉयडरी लॉन्ग जैकेट
श्रेया घोषाल मैरुन ड्रेस में बहुत ही गॉर्जियस लग रही हैं। डार्क कलर की इस ड्रेस में उनका फैटी फिगर कम लग रहा है। मैरुन कलर के प्लेश शिफॉन फ्लेयर्ड गाउन के साथ उन्होंने सीक्वेंस और थ्रेड वर्क से बना जैकेट जोड़ा है। लॉन्ग जैकेट के बॉटम को कर्व शेप दिया गया है।
ब्लू साटन प्लेन गाउन विद सिल्क जैकेट
श्रेया घोषाल ब्लू कलर के साटन गाउन के ऊपर जिस तरह से जैकेट स्टाइल किया है वो बहुत ही स्टनिंग हैं। प्लेन गाउन के मनोटोनस को कम करने के लिए उन्होंने प्रिटेंड लेस वर्क से सजा लॉन्ग जैकेट पहना है। जैकेट पर मैरुन और ब्लू कलर का टच दिया गया है। आप इस तरह का जैकेट कस्टमाइज भी करवा सकती हैं।
और पढ़ें: Tissue की चमक ज्वेलरी पर पड़ेगी भारी, रामनवमी में ट्राई करें टिशू सलवार-सूट
पिंक साटन को-ऑर्डे सेट विद जैकेट
पिंक कलर के साटन प्लेटेड स्कर्ट के साथ श्रेया ने एंब्रॉयडरी ब्लाउज पहना है। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने इसके ऊपर से शॉर्ट जैकेट पहना है। जैकेट पर सिल्वर जरी का बारीक वर्क है। इस तरह की ड्रेस वेडिंग संगीत के साथ-साथ पार्टी नाइट के लिए परफेक्ट है।
लेयर्ड घेरेवाला रेड गाउन विद जैकेट
इस जैकेट ड्रेस में श्रेया का लुक बेहद फ्लोइंग और एलिगेंट नजर आ रहा है। लेयर्ड फ्लोर-लेंथ गाउन में अच्छा घेरा दिया गया है, जो आउटफिट को ग्रेसफुल बनाता है। इसके साथ सिंगर ने थ्रेड वर्क से सजा मैचिंग जैकेट कैरी किया है। दुपट्टा उनके इस लुक को और भी खूबसूरती से कंप्लीट कर रहा है। पर्व-त्योहार या वेडिंग फंक्शन में पहनने के लिए यह ड्रेस बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस तरह की ड्रेस पहनकर हैवी बॉडी टाइप वाली महिलाएं भी अपना फिगर स्लिम और ग्रेसफुल दिखा सकती हैं।
और पढ़ें: Lace Hairstyle: ट्विस्ट कर चोटी में लगाएं लेस, Eid पर लंबे बालों वाली गर्ल्स के लिए 6 हेयरस्टाइल