Miss World 2023 pageant: आखिरी बार भारत ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी 1996 में की थी और अब एकबार फिर ऐसा इंडिया में होने जा रहा है। मिस वर्ल्ड का 71वां संस्करण नवंबर में भारत में होने की उम्मीद है।

भारत के लिए एकबार फिर से गर्व का पल आने वाला है, क्योंकि देश मिस वर्ल्ड की तैयारी के लिए तैयार है। जी हां, महत्वपूर्ण घोषणा के मुताबिक भारत मिस वर्ल्ड 2023 की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। ये कॉम्पिटिशन भारत में 28 साल के बाद होने जा रहा है। मिस वर्ल्ड का 71वां संस्करण नवंबर में होने की उम्मीद है, अंतिम तारीखों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। आखिरी बार भारत ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी 1996 में की थी, जिससे देश को वैश्विक मंच पर अपनी होस्टिंग और सांस्कृतिक का प्रदर्शन करने के 28 साल पूरे हो गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन होस्ट करेगा Miss World 2023?

दरअसल इससे पहले ये कॉम्पिटिशन 1996 में बैंगलोर में हुआ था। अब एकबार फिर से Miss World अपने देश में होने जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक फेमिना मिस इंडिया 2022 की विनर सिनी शेट्टी, मिस वर्ल्ड 2023 कॉम्पिटिशन में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। सिनी शेट्टी ने दुनिया भर के लोगों और कंटेस्टेंट को बताया कि वो इस कॉम्पिटिशन के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

सिनी शेट्टी का कहना है कि मिस वर्ल्ड का हमेशा उद्देश्य रहा है ब्यूटी विद आ पर्पज। यहां केवल सुंदरता ही नहीं बल्कि उद्देश्य भी मायने रखता है। हमारे भारत को सपेरों का देश कहते थे। लेकिन अब भारत स्नेक चार्मिंग ही नहीं बल्कि कल्चर और ट्रेडिशन से भी दुनिया भर में अपना चार्म बिखेरेगा। मिस वर्ल्ड का रिलेवेंस अभी खत्म नहीं हुआ है। यह कारण है कि इन कॉम्पिटिशन्स में महिलाएं अपने मुद्दों के साथ खड़ी रहती हैं, जैसे- दुनिया भर में शांति फैलाना, ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करना। मानवता के हित के लिए कुछ करना।

अब तक इन सुंदरियों ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज

भारत की अब तक 6 सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया है। पहली बार 1966 में रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। उसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय ने इस कॉम्पटीशन को अपने नाम किया। साल 1997 में डायना हेडन ने ये ताज पहना और युक्ता मुखी ने 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। इसके बाद साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर भारत का नाम रोशन किया।

और पढ़ें- घिसी पिटी पुरानी साड़ी को फेंके नहीं, बल्कि इस तरह दोबारा इस्तेमाल करें इसका बॉर्डर, बन जाएगी डिजाइनर ड्रेस

भागी-भागी फिरेगी छिपकली, घर में लगाकर तो देखें 6 सुंदर प्लांट