- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- कच्चे दूध के ये 10 टिप्स स्किन के लिए है मैजिकल, बस इस तरह करें इस्तेमाल
कच्चे दूध के ये 10 टिप्स स्किन के लिए है मैजिकल, बस इस तरह करें इस्तेमाल
लाइफस्टाइल डेस्क : कच्चा दूध हमारी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आप इससे ग्लोइंग स्किन से लेकर स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कच्चे दूध के फायदे और इसे इस्तेमाल करने का तरीका...
-1679911690619.jpg)
स्किन को हाइड्रेट करें
कच्चे दूध में नेचुरल फैट्स पाए जाते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करते हैं।

व्हाइटनिंग एजेंट
कच्चे दूध में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी स्किन से डर्ट को बाहर निकालते हैं और स्किन को ब्राइट और निखरी हुई बनाता है।
स्किन इरिटेशन दूर करें
कच्चे दूध में anti-inflammatory गुण पाए जाते हैं, जो स्किन इरिटेशन या एलर्जी जैसे- सूजन या लालिमा को दूर करते हैं।
स्किन एक्सफोलिएट करें
कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन को एक्सफोलिएट करता है और डेड स्किन सेल्स को निकालता है।
पिंपल्स को दूर करें
कच्चे दूध में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन एक्ने और पिंपल्स की रेडनेस को कम करते हैं और इसे फैलने से भी रोकते हैं।
झुर्रियों को दूर करें
कच्चे दूध में कई सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो साइंस ऑफ एजिंग जैसी फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करते हैं।
टैनिंग दूर करें
कच्चा दूध सनबर्न और सन टैनिंग को दूर करने में भी कारगर होता है, क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूर्य की किरणों से हुए हानिकारक प्रभाव को कम करता है।
डार्क सर्कल्स का इलाज
अगर आप डार्क सर्कल से परेशान है, तो सोने से पहले रोज रात को कच्चा दूध महीने भर इस्तेमाल करें और देखें आपके डार्क सर्कल कैसे कम होते हैं।
स्किन क्लीन करें
कच्चे दूध में नेचुरल क्लींजिंग एजेंट पाया जाता है, जो स्किन को साफ करने का काम करता है। ऐसे में केमिकल युक्त क्लींजर की जगह आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे करें कच्चे दूध का इस्तेमाल
कच्चे दूध का इस्तेमाल करने के लिए आप ताजा कच्चा दूध लें। इसमें कॉटन बॉल को डिप करें और इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
और पढ़ें- सोफे पर गलत तरीके से बैठना हो सकता है 'खतरनाक', शरीर को शिकार बना सकती है ये गंभीर बीमारी
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.