Sleeveless Kurta Sets Ladies: गर्मियों के लिए स्लीवलेस कु्ता सेट के लेटेस्ट डिजाइन, जो स्टाइल और फैशन में परफेक्ट है। साथ ही इन्हें 500-700रु की रेंज में ऑनलाइन-ऑफलाइन खरीदा जा सकता है।  

गर्मियों के मौसम में फुल स्लीव पहनना मतलब पसीने को दावत देने जैसा है। इसलिए स्लीवकट और स्लीवलेस कुर्तियों की डिमांड हाई है। आजकल बाजार में मॉडर्न और फ्यजून वाइब देने वाले सूट ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, जो केवल आरामदायक नहीं होते, बल्कि हर मौके पर आपकी नजाकत बढ़ाते हैं। यहां देखें Women's Kurta Designs Photos जो लुक अपग्रेड करने के साथ 500-700रु की रेंज में मिल जाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हॉल्टर नेक कुर्ता सेट

गर्मियों में हॉल्टर नेक कुर्ता सेट पसीने से बचने के लिए परफेक्ट च्वाइस है। इसमें पेस्टल मिंट ग्रीन शेड का हॉल्टर नेकलाइन वाला कुर्ता है, साथ में गुलाबी मिक्सर कलर के बड़े-बड़े फ्लोरल ब्लॉक प्रिंट दिए हैं। क्रॉप्ड ट्राउजर लुक कंप्लीट करा रहा है। आप इसे ऑफिस से लेकर कैजुअल आउटिंग में पहन सकती हैं। ऑनलाइन-ऑफलााइन ये 550-750रु तक मिल जाएंगे।

कलमकारी सूट

ऑफ व्हाइट कलर समर सीजन में आंखों को राहत देने का काम करता है। इसमें बोट मिक्स हॉल्टर नेकलाइन दी गई है, जो क्लासिक और फ्यूजन लुक के लिए बेस्ट है। आप इसे कंट्रास्ट या मैचिंग प्लाजों संग वियर कर कंटेम्परेरी लुक पा सकती हैं। यह सूट ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पर कमाल लगेगा।

स्लिट कट सूट डिजाइन्स

ऑफ व्हाइट स्लिट कट समर सीजन पर फैशन के बजट का ख्याल रखेगा। इसे स्लिट पैटर्न में रखते हुए स्लीवलेस रखा गया है। साथ में इंटीक्रेट पेस्ले और फ्लोरल एंब्रॉयडरी ग्लैम लुक दे रही है। आप एलिगेंट और एथनिक लुक चाहती हैं तो इसे 700रु तक खरीद सकती हैं।

ये भी पढ़ें-Gold Nath Nathni Designs: सोने की नथ संग करें बिटिया को विदा, गोल्ड नथुनी लेटेस्ट डिजाइन

स्लीवलेस स्ट्रेट कुर्ता सेट

गर्मियों के मौसम में Sleeveless Straight Kurta अलग सा चार्म देते हैं। इसे कॉलर नेक पर तैयार बनाया है जो बॉसी होकर भी वर्सेटाइल वाइब दे रहा है। डिटेलिंग की बात करें तो इसे फ्लाार पैटर्न प्रिंट वर्क है। आजकल ऐसे पैटर्न काफी पॉपुलर है। आप ऑफिस में स्वेट प्रूफ लुक चाहती हैं तो इसे खरीदना बनता है। अमेजन, मीशो से लेकर नजदीकी बाजार में ऐसे सूट 500-600रु तक मिल जाएंगे।

ए लाइन कुर्ता सेट

स्लीवकट डिजाइन विद ए लाइन कुर्ता सेट स्मॉल कॉलर पर है। ये सूट अंगरखा कुर्ता से इंस्पायर्ड हैं, जहां साइड में बांधने के लिए छोटी सी डोरी दी गई है। कुर्ते को खास ट्रेडिशनल पैटर्न प्रिंट देता है। ओवरऑल यह ट्रेंडी और आरामदायक है। जो ऑफिस, कॉलेज के अलावा शॉपिंग के लिए सेसी लुक देगा।

ये भी पढ़ें- Morrocan Mehndi Photos: मोरक्कन मेहंदी डिजाइन, 7 हिना पैटर्न जो निखार देंगे हाथ

कलीदार स्लीवकट सूट

यह सूट गहरे गुलाबी रंग पर है। जिसमें छोटे-छोटे प्रिंट के साथ कॉलर दी गई है। वहीं फ्रंट में लगी दो बड़ी बटन अलग सा चार्म दे रही हैं। आप इसे बांधनी या टाई एंड डाई प्रिंट पर ले सकते हैं। ये सूट पारंपरिक और ट्रेडिशनल है, जो ऑफिस लुक में जान डाल देगा।