- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Swing Chair: कंफर्ट के साथ होम डेकोर को दें स्टाइलिश और लग्जरी लुक, खरीदें झूला चेयर
Swing Chair: कंफर्ट के साथ होम डेकोर को दें स्टाइलिश और लग्जरी लुक, खरीदें झूला चेयर
Modern Swing Chair: आजकल होम डेकोर और कंफर्टेबल लाइफस्टाइल के लिए स्विंग चेयर का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। यह सिर्फ बैठने के लिए नहीं, बल्कि घर को स्टाइलिश, कोजी और लग्जरी लुक देने का भी काम करती है।

स्विंग चेयर की खासियत
स्विंग चेयर झूलों की तुलना में ज्यादा कॉम्पैक्ट होती है, इसलिए यह कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाती है। ये घर को मॉडर्न और एलिगेंट लुक देती है। आप इसे बालकनी, टेरेस, गार्डन या लिविंग रूम में रख सकते हैं। इस पर बैठकर आप रिलैक्स कर सकते हैं, किताब पढ़ सकते हैं, कॉफी का मजा ले सकते हैं, मोबाइल स्क्रॉलिंग कर सकते हैं या फिर आराम से वर्क फ्रॉम होम भी कर सकते हैं।
और पढ़ें- Old Furnitures Reuse Ideas: पुराना फर्नीचर दिखेगा चकाचक, ऐसे बदले कुर्सी-टेबल-सोफा का लुक

कॉम्पैक्ट स्विंग चेयर डिजाइन
अगर आपके घर में कम जगह है, तो आप छोटी और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाली स्विंग चेयर चुन सकते हैं। इस तरह की चेयर में सीट पर कुशन लगाए गए हैं और नीचे फ्रिंज लेस या बोहो डिटेलिंग की है। इसे मजबूत रस्सियों की मदद से हैंग किया जाता है। आप अपनी जरूरत के अनुसार एक या दो स्विंग चेयर भी लगा सकते हैं।
फ्लोरल पैटर्न स्विंग चेयर
अगर आप गार्डन एरिया में स्विंग चेयर लगाना चाहते हैं, तो फ्लोरल डेकोरेशन वाला डिजाइन चुनें। प्लास्टिक मटेरियल से बनी चेयर पर कुशन लगाए हैं और ऊपर फूलों की डिटेलिंग की है। ये आपके गार्डन को नेचुरल, फ्रेश और एस्थेटिक लुक देता है।
जूट स्विंग चेयर डिजाइन
जूट वाला स्विंग चेयर काफी ड्यूरेबल और मजबूत होता है। ये बैठने में आरामदायक होने के साथ-साथ घर को रस्टिक और मिनिमल लुक भी देता है। आप इसे बालकनी एरिया में लगा सकते हैं। इसके ऊपर छोटे कुशन रखें और यहां बैठकर अपना टी टाइम या रिलैक्सिंग टाइम एंजॉय करें।
कवर्ड स्विंग चेयर
अगर आपको ओपन स्विंग चेयर पसंद नहीं है, तो कवर्ड स्विंग चेयर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये आपको लग्जरी के साथ-साथ प्राइवेसी और एक्स्ट्रा कंफर्ट भी देती है। आप इसमें फेयरी लाइट्स, आर्टिफिशियल लीफ्स या छोटे प्लांट्स से डेकोरेशन कर सकते हैं। इससे आपका लिविंग एरिया और भी ज्यादा कोजी, स्टाइलिश और एस्थेटिक दिखाई देगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.