Summer Bath Tips: गर्मी में नहाने के बाद भी फ्रेशनेस फील नहीं होती है। कुछ देर बाद पसीने की बदूब आने लगती है। लेकिन नहाने के पानी में कुछ चीजें मिलाकर एक रिफ्रेशिंग डे पा सकती हैं। ये नेचुरल स्पा का काम करेगा। तो चलिए बताते हैं कि पानी में आप क्या-क्या मिला सकती हैं।
गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना और चिपचिपाहट लोगों को परेशान करने लगती है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि पूरे दिन शरीर ठंडा और फ्रेश महसूस करे। वैसे तो नहाना रोज की आदत है, लेकिन अगर नहाने के पानी में कुछ खास प्राकृतिक चीजें मिला ली जाएं, तो यह साधारण काम भी शरीर को ठंडक और राहत देने वाला बन सकता है। आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में कई ऐसी चीजों का जिक्र मिलता है, जो शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने के साथ स्किन को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करती हैं। खास बात यह है कि ये सभी चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं और इनके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते। अगर आप भी इस गर्मी में खुद को ठंडा, तरोताजा और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो नहाने के पानी में ये चीजें जरूर मिलाएं।

गुलाब जल शरीर को देती है ठंडक
नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाने से शरीर को तुरंत ठंडक महसूस होती है। इसकी खुशबू मूड को फ्रेश बनाती है और स्किन को मुलायम रखने में मदद करती है। गर्मियों में यह सबसे आसान और असरदार उपायों में से एक माना जाता है।
नींबू से भगाएं बदबू
नींबू में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पसीने की बदबू को दूर करने में मदद करते हैं। पानी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर नहाने से शरीर साफ और तरोताजा महसूस करता है।

नीम की पत्तियों से दूर रखें इंफेक्शन
स्किन के लिए नीम बेहद फायदेमंद माना जाता है। नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उससे नहाने पर खुजली, घमौरियां और स्किन इंफेक्शन से राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: Top 8 Mehndi Designs: बकरीद के लिए 8 मेहंदी डिजाइंस, सिंपल में पाएं प्यारा लुक
पुदीना देता है कूलिंग इफेक्ट
पुदीना शरीर को ठंडक पहुंचाने में काफी असरदार होता है। पुदीने वाले पानी से नहाने पर स्किन को कूलिंग इफेक्ट मिलता है और दिनभर की थकान भी दूर होती है।
चंदन से बॉडी करें रिलैक्स
चंदन स्किन को ठंडक और ग्लो देने के लिए जाना जाता है। नहाने के पानी में चंदन पाउडर मिलाने से शरीर रिलैक्स महसूस करता है और ताजगी बनी रहती है।
गर्मियों में नहाते समय रखें ये बातें
- बहुत ज्यादा ठंडे पानी से न नहाएं, सामान्य या हल्के ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।
- नहाने के बाद शरीर पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
- ज्यादा पसीना आने पर दिन में दो बार नहाना फायदेमंद हो सकता है।
