Easy Bun Hairstyles: गर्मियों में पसीने से परेशान हैं? ट्राई करें 30 सेकंड में बनने वाले समर हाई बन हेयरस्टाइल। जानें स्लीक, मेसी, डोनट और फ्रेंच बन के आसान तरीके, जो देंगे कूल और स्टाइलिश लुक।
30 Second Hairstyle Idea: क्या आपको भी सबसे ज्यादा गर्मी खुले बालों से लगती है। जब बाल खुले होते हैं तो गर्दन के आसपास पसीना इकट्ठा हो जाता है, जिससे बाल तो गंदे होते हैं साथ ही पसीने की बदबू भी पूरे शरीर में फैल जाती है। ऐसे में आप गर्मियों में 30 सेकंड में क्रिएटिव हेयर स्टाइल बनाकर न केवल अपने बालों को स्टाइलिश लुक दे सकते हैं, बल्कि पसीने से भी बच सकते हैं।
समर फ्रेंडली हेयरस्टाइल आइडिया
गर्मियों में बालों को गंदा होने से बचाने के लिए हाई बन हेयर स्टाइल बेस्ट ऑप्शन है, जिसमें बालों को गैदर करके ऊपर एक हाई बन बनाया जाता है। आप इसमें ट्विस्ट देते हुए सामने से बालों में फ्लिक्स निकालें। पीछे से बालों को गैदर करके एक हाई बन बनाएं, जूड़ा पिन की मदद से इस बन को सिक्योर करें। आपकी ट्रेंडी हेयर स्टाइल तैयार हो जाएगी।
और पढ़ें- खुली जुल्फें नहीं करेंगी परेशान, गर्मी के लिए सेव करें 7 हेयरस्टाइल
स्लीक बन करें ट्राई
अगर आप ऑफिस जाती हैं, तो आप इस तरीके का स्लीक बन बना सकती है। बालों में जेल या फिर सीरम लगाकर सामने से साइड पार्टीशन में बालों के फ्लिक्स निकालें। पीछे से बालों को रोटेट करते हुए एक हाई बन बनाए और कुछ पिन की मदद से इसे फिक्स करें।
मेसी बन लुक करें ट्राई
कॉलेज गोइंग गर्ल्स ट्रेंडी लुक के लिए इस तरीके का मेसी बन बना सकती हैं। अगर आपके बाल हल्के वेवी या कर्ली है, तो आप अपने बालों में बिना कंघी किए बालों को गैदर करें और एक क्लॉक क्लिप की मदद से मैसी बन बनाएं। चाहे तो सामने से कुछ लट निकाल कर अपने लुक को पूरा करें।
डोनट बन से बनाएं जूड़ा
अगर आपके बाल छोटे हैं और हाई बन बनाने में दिक्कत आती है, तो आप एक स्पॉन्ज डोनट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले एक हाई पोनीटेल बनाएं, इसमें डोनट लगाकर आजू बाजू से बालों को इससे कवर करें और बालों को गदर करके इसे रोटेशन में घुमाएं।
फ्रेंच बन हेयरस्टाइल
फ्रेंच बन बहुत ही एलिगेंट और क्लासी लुक देता है। खासकर वर्किंग वुमन गर्मियों में इस तरह का फ्रेंच बन बना सकती हैं। इसे हल्का टिल्ट करते हुए साइड में बनाएं, चाहे तो इसके ऊपर एक बन नेट भी लगा सकते हैं।
