Kids craft kits under 500:  गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को व्यस्त और क्रिएटिव रखने के लिए 500 रुपये के अंदर DIY किट खरीदें। आर्ट, क्राफ्ट, साइंस और ओरिगामी किट बच्चों की सीखने और खेलने की एक्टिविटी को मजेदार बनाती हैं।

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों की शरारते भी शुरू हो जाती हैं। बच्चों को क्रिएटिव बनाने के लिए आप उनके लिए कुछ बेहतरीन किट खरीद सकते हैं, जिससे कि उनका स्क्रीन टाइम भी कम हो जाएगा और बच्चे काफी अच्छी चीजें भी सीख जाएंगे। आपको आर्ट, साइंस के साथ बेहतरीन क्राफ्ट किट्स मिल जाएंगी, जो न सिर्फ बच्चों का टाइम पास करेंगी बल्कि उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। जानते हैं ऐसी ही कुछ किट के बारे में, जिनकी कीमत ₹500 के अंदर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किड्स ज्वेलरी किट

अगर 6 साल के अधिक के बच्चे को ज्वेलरी डिजाइन करना पसंद है, तो उनके लिए ज्वेलरी बुटीक किट खरीद सकते हैं। इसमें बच्चों को बहुत सारे मोती और चार्म्स दिए जाते हैं, जिनकी मदद से वह आसानी से ब्रेसलेट, नेकलेस या इयररिंग्स बना सकते हैं। यह काफी क्रिएटिव वर्क है और बच्चे इसे बेहद पसंद करते हैं। आपको ज्वेलरी किट आसानी से 300 से ₹500 के अंदर मिल जाएगा। इसमें आपको बच्चे को थोड़ा सा गाइडेंस देना पड़ेगा और बाकी काम वह अपने आप कर लेंगे।

आर्ट और क्राफ्ट किट्स

अगर बच्चे की उम्र 5 साल से अधिक है, तो आप उसके लिए मंडला आर्ट पेंटिंग किट, ड्राइंग, मिनी कैनवस आर्ट जैसी पेंटिंग किट खरीद सकते हैं। यह आपको डेढ़ सौ से ₹500 के अंदर मिल जाएगी। इसमें आपको न सिर्फ डिफरेंट टाइप के कलर्स मिलेंगे बल्कि पेंटिंग करने के लिए पेपर भी मिल जाएंगे। इससे न सिर्फ बच्चों का समय अच्छे से पास होगा बल्कि वह क्रिएटिव भी बनेंगे।

साइंस और लर्निंग DIY किट्स

अगर बच्चे को एक्सपेरिमेंट करना पसंद है, तो उसे आप साइंस, स्पेस या फिर सिंपल एक्सपेरिमेंट वाली साइंस किट खरीद कर दे सकते हैं। इसमें सोलर सिस्टम मॉडल से लगाकर पासवर्ड क्रिएट एक्सपीरियंस मिल जाएगा। यह बच्चों की उम्र के हिसाब से अलग-अलग आती हैं।

और पढ़ें: Japanese Manicure: बिना नेल पॉलिश भी चमकेंगे नाखून, जानें जापानी मैनीक्योर की 'निंजा टेक्निक'

फन क्राफ्ट किट्स

लकड़ी के फोटो फ्रेम को सजाने से लेकर लैंप बनाने तक के लिए किट अवेलेबल हैं। आप डिफरेंट ऑनलाइन वेबसाइट जैसे कि अमेजन, मीशो आदि में जाकर बच्चों के लिए क्राफ्ट किट 500 से 1000 रु के अंदर खरीदें और इन गर्मियों की छुट्टी में उन्हें क्रिएटिव बनाएं।

और पढ़ें: Human Face Planter DIY: एक्प्रेशन देख सुधर जाएगा मूड, बनाएं 4 ह्यूमन फेस ड्रामेटिक प्लांटर