Old Tea Strainer Reuse: पुरानी चाय की छलनी को फेंकने की बजाय आप उससे कई शानदार और क्रिएटिव चीजें बना सकते हैं। जानें कैसे आप पुराने स्ट्रेनर से प्लांटर, फोटो फ्रेम, किचन ऑर्गेनाइजर और DIY लैंप जैसे यूनिक होम डेकोर आइटम्स बनाएं...

Strainer Reuse Ideas in Hindi: प्लास्टिक या स्टील की छलनी का बार-बार इस्तेमाल करने के बाद वो खराब हो जाती है। जिसे अक्सर लोग फेंक देते हैं, लेकिन यहां पुरानी छलनी के मजेदार और क्रिएटिव इस्तेमाल हम आपके लिए लेकर आए हैं। तो अगली बार टी स्ट्रेनर को फेंकने की वजह आप उससे कई क्रिएटिव और यूजफुल चीजें बना सकते हैं। आइए जानें-

पुरानी छलनी का इस्तेमाल कैसे करें

इंस्टाग्राम पर sristi_art_and_crafts नाम से बने पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें पुरानी प्लास्टिक की छलनी का इस्तेमाल करके खूबसूरत सा फोटो फ्रेम बनाया गया है। इसके लिए छलनी के खराब बीच के हिस्से को कैंची की मदद से काट लें, ताकि बीच में एक गोल सर्कल आपको मिल जाए। अब इसके हैंडल को भी कट करके इसके ऊपर आप अपनी पसंद से ब्लू, रेड कोई भी कलर करें। एक कार्डबोर्ड लेकर इसे राउंड शेप का कट करें और छलनी के अंदर फिक्स करें, फिर अपनी किसी फोटो को राउंड सर्किल का कट करके इसके अंदर स्टिक करें। ऊपर से मिरर डेकोरेशन और बीड्स वाली लेस लगाएं। अब प्लास्टिक के बोतल के ढक्कन के हिस्से को कट करके इसके ऊपर छलनी को रखें। आपका खूबसूरत सा DIY फोटो फ्रेम तैयार हो जाएगा।

View post on Instagram

और पढ़ें- हैंगिंग होम डेकोर 7 आइटम, 200Rs में बदले घर की वाइब

प्लांटर के रूप में करें इस्तेमाल

पुरानी छलनी को प्लांटर के रूप में इस्तेमाल करना बेहद यूनिक और क्रिएटिव आइडिया है। इसके लिए पुरानी छोटी या बड़ी छलनी को कलर करके उसमें छोटे-छोटे पौधे लगाएं। हैंडल की मदद से इसे बालकनी या किचन गार्डन में टांग सकते हैं। यह बहुत ही सुंदर और यूनिक लुक देता है।

किचन ऑर्गेनाइजर के रूप में करें इस्तेमाल

आप अपने किचन में भी इन पुरानी छलनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 छलनी को आपस में जोड़कर दीवार पर हैंग करें। उसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च जैसी छोटी-छोटी किचन में इस्तेमाल होने वाली चीजें रखें।

छलनी में बनाएं क्रोशिया डिजाइन

अगर आपके पास स्टील की छलनी पड़ी है, तो आप उसके ऊपर रंग-बिरंगे क्रोशिया के धागों से इस तरह की खूबसूरत डिटेलिंग करके इसका एक आर्ट पीस भी बना सकते हैं और इससे किसी वॉल पर हैंग कर सकते हैं।

DIY लैंप बनाने में करें इस्तेमाल

स्टील छलनी के अंदर बल्ब लगाकर एक यूनिक लैंप आप बना सकते हैं। इसके छेद से निकलने वाली रोशनी बहुत ही अट्रैक्टिव लगती है।