Funny Teacher Quotes: Teachers Day पर Instagram फोटो के लिए चाहिए Funny Caption? यहां पढ़ें 20 शॉर्ट और वायरल कैप्शन, जो आपकी पोस्ट को मजेदार और खास बना देंगे।
5 सितंबर को टीचर्स डे के मौके पर आप सोशल मीडिया में खूबसूरत सी पोस्ट के माध्यम से टीचर संग फोटो शेयर करें। इस पोस्ट को और फनी बनाने के लिए आप मजेदार कैप्शन लिख सकते हैं। ये कैप्शन आपकी पोस्ट को थोड़ा अलग और यादगार बना सकते हैं। खासकर स्टूडेंट्स अपने फेवरेट टीचर के साथ फोटो या स्कूल की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए फनी कैप्शन का इस्तेमाल करें। जानते हैं ऐसे ही कुछ वन लाइनर्स के बारे में।
फनी के साथ थोड़ा इमोशनल टच टीचर्स डे मैसेज
- अगर Instagram पोस्ट में सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि टीचर के लिए प्यार और सम्मान भी दिखाना चाहते हैं, तो कैप्शन में एक मजेदार लाइन के बाद Thank You जरूर जोड़ें। इससे पोस्ट ज्यादा प्यारी लगेगी।
- आपकी डांट उस समय बुरी लगती थी, लेकिन आज वही बातें सबसे ज्यादा याद आती हैं। Thank you, Teacher!
- क्लास में आपकी एंट्री से पहले हमारी हंसी बंद और किताबें खुल जाती थीं! आज समझ आता है कि आप कितने खास थे।
- अटेंडेंस से लेकर जिंदगी के लेसन तक, आपने हर चीज में हमारी क्लास ली। Happy Teachers Day!
- तब लगता था टीचर हमें परेशान करते हैं, आज लगता है वही हमें सही रास्ता दिखा रहे थे। Thank you for everything!
- आपकी क्लास में शरारतें भी हुईं और सीख भी मिली… शायद इसी को कहते हैं Best School Memories! Happy Teachers Day!
और पढ़ें: Teachers Day Shayari: टीचर्स डे के लिए 20 शानदार 2 लाइन की शायरी, दिल छू लेंगी ये बातें
टीचर्स डे के लिए इंस्टाग्राम फनी कैप्शन
- टीचर ने पढ़ाया कम, डांटा ज्यादा… फिर भी उन्हीं से सबसे ज्यादा प्यार है! Happy Teachers Day!
- Homework से हमारी पुरानी दुश्मनी है और टीचर से पुरानी दोस्ती!
- मैम, आपकी क्लास में पढ़ाई से ज्यादा आपकी डांट याद रहेगी!
- आप कहते थे “मेरी बात ध्यान से सुनो”… आज भी वही लाइन दिमाग में गूंजती है!
- टीचर की नजर से बचकर मोबाइल चलाना भी एक तरह की कला थी!
- हमारी जिंदगी के असली Google थे हमारे टीचर… हर सवाल का जवाब तैयार!
- मैम की डांट और सर का होमवर्क—स्कूल लाइफ के दो सबसे बड़े टेंशन!
- क्लास में सबसे ज्यादा इंतजार लंच ब्रेक का था, लेकिन टीचर के साथ सबसे अच्छी यादें बनीं!
- टीचर: “कोई सवाल है?”हम: “मैम, आज होमवर्क कैंसिल हो सकता है क्या?”
- स्कूल खत्म हो गया, लेकिन टीचर की “कल टेस्ट है” वाली धमकी आज भी याद है!
और पढ़ें: Teachers Day Speech: 5 सितंबर को मंच से दें भाषण, शिक्षक दिवस स्पीच सुन खुश होंगे टीचर
