घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए वास्तु का विशेष महत्व होता है। घर की छत पर कुछ चीजें रखना अशुभ माना जाता है, जानें वास्तु एक्सपर्ट से क्या रखें और क्या नहीं।

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन और घर की सुख-शांति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जिस घर में वास्तु शास्त्र का पालन किया जाता है, उस घर में सुख शांति बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि घर में सभी चीजें सही तरीके से रखी हुई होती है और वास्तु नियम का पालन होता है, तो वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में लोग खुशहाली से रहते हैं। बता दें कि घर में यदि लोग चीजों को व्यवस्थित रखने से लेकर पुरानी चीजों को घर से बाहर निकालने तक, वास्तुशास्त्र की सहायता लेते हैं। वहीं बहुत से लोगों का यह सवाल है कि छत में क्या चीजें रखना चाहिए और क्या नहीं? किन चीजों को छत के ऊपर रखने से घर में परेशानी और आर्थिक समस्या बढ़ती है और किन चीजों को रखने से घर में खुशहाली आती है, इसके बारे में आज हम अपने वास्तु एक्सपर्ट शिवम पाठक से जानेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर की छत के ऊपर क्या न रखें?

टूटे हुए मटके और गमले

बहुत से लोग अपने घर के छत को स्टोर रूम से कम नहीं समझते हैं, लोग हमेशा छत के ऊपर टूटे-फूटे गमले और मटके रख देते हैं। अक्सर लोग घर के छत में ऐसी टूटी-फूटी या फिर काम में न आने वाली चीजें ही रखते हैं। बता दें कि ऐसी चीजें वास्तु दोष से भरी हुई होती है, इससे घर की खुशहाली और समृद्धि प्रभावित होती है। यदि आप अपने घर की खुशहाली और तरक्की को प्रभावित नहीं करना चाह रहे हैं, तो ऐसी बेकार की चीजें छत के ऊपर न रखें, इसके बदले आप बेकार के मटके में फूल या पौधे लगा लें। इसके अलावा आप चाहें तो गमले में फूल-पौधे लगा दें, जिससे छत की खूबसूरती बढ़ जाए।

इसे भी पढ़ें: घर का वास्तु दोष हो जाएगा दूर, नमक के साथ करें ये 8 अचूक नुस्खे

छत पर न रखें कबाड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत का संबंध केतु से जोड़ा गया है। इसलिए यहां कबाड़ या बेकार की फर्नीचर रखना, आपके मानसिक परेशानी को बढ़ा सकती है। घर के छत पर कबाड़ या बेकार की चीजें रखने से आपके लिए कई तरह की बाधाएं, परेशानी, बेकार की खर्च और अन्य स्वास्थ्य संबंधी खर्च और समस्याएं बढ़ सकती है। घर की छत पर कबाड़ रखने को पितृ दोष से भी जोड़ा गया है, इसलिए कभी भी घर की छत पर अनावश्यक, बेकार और कबाड़ की चीजें न रखें। 8-15 दिन में छत को झाड़ू लगाकर साफ करें, हो सके तो पानी से भी इसे धोते रहें, ताकी इसका सकारात्मक प्रभाव आपके मस्तिष्क पर पड़े और आपके जीवन की परेशानी दूर हो।

छत पर न रखें झाड़ू

अगर आप भी अपने घर की छत में पुरानी या फिर झाड़ू लगाने के बाद उसे छत पर रखते या फेंक देते हैं, तो ऐसा बिल्कुल न करें। अनजाने में किया गया ये काम आपके विनाश का कारण बन सकता है। झाड़ू का सीधा संबंध मां लक्ष्मी से है और ऐसे में यदि आप इसे व्यवस्थित रखने के बजाए फेंक देते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। इसके अलावा झाड़ू एक ऐसी चीज है, जिसे लोगों की नजर से छुपा कर रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: घर के मेन गेट पर गणेश जी प्रतिमा लगाना सही या गलत? जानें वास्तु एक्सपर्ट से

छत पर न रखें बोनसाई और कैक्टस के पौधे

बहुत से लोगों को गार्डनिंग का शौक होता है, ऐसे में लोग अपने टैरेस गार्डन में ऐसे कई तरह के पौधे रखते हैं, जिसे उन्हें नहीं रखना चाहिए। आपने देखा होगा की छत को सजाने के लोग बोनसाई और कैक्टस के पौधे लगाते हैं, बता दें कि यह दोनों ही पौधे आपके घर की शांति के लिए सही नहीं है। ये दोनों ही पौधे घर की समृद्धि और विकास को बाधित करते हैं। इसलिए इन दोनों पौधे को अपने घर की छत पर भूलकर भी न लगाएं।