Hairstyle For Curly Hair: अगर आपके बाल नेचुरली कर्ली हैं और आप सिंपल हेयरस्टाइल्स से बोर हो चुकी हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे स्टाइलिश हेयरस्टाइल्स लाए हैं। आप इन्हें देखकर अपने घुंघराले बालों के साथ आसानी से बना सकती हैं।

Trending Curly Hairstyles: जिनके बाल कर्ली होते हैं, वो वाकई में लकी होते हैं, क्योंकि ऐसे बाल खुद में एक स्टाइल स्टेटमेंट होते हैं। कर्ली ओपन हेयर की दीवानी वो लड़कियां होती हैं, जिनके बाल स्ट्रेट होते हैं। लेकिन जिनके बाल कर्ली होते हैं, वो जब लंबे समय तक ओपन हेयर रखती हैं, तो धीरे-धीरे बोरियत महसूस करने लगती हैं। इसलिए यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं, 7 ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स, जो न सिर्फ स्टाइलिश हैं, बल्कि बनाना भी बेहद आसान है। ये हर ओकेजन के लिए परफेक्ट हैं।

हाई पाइनएप्पल हेयर बन

यह हेयरस्टाइल सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें बालों को ऊंचाई पर एक ढीले बन में बांधा जाता है, जिससे आपके कर्ल्स खूबसूरत और वॉल्यूमिनस दिखते हैं। गर्मियों में भी यह स्टाइल कंफर्टेबल रहता है।

हाफ अप हाफ डाउन कर्ल्स

यह लुक क्यूट और एलिगेंट दोनों ही है। सामने के बालों को पीछे क्लिप से टक करें और बाकी बाल खुले छोड़ दें। यह स्टाइल फेस्टिव लुक के लिए बेस्ट है। इंडियन वियर के साथ-साथ वेस्टर्न वियर के साथ आप इस हेयरस्टाइल को रिक्रिएट कर सकती हैं।

मेस्सी टॉप नॉट बन

अगर आपको जल्दी में स्टाइल करना है तो यह परफेक्ट ऑप्शन है। कर्ली बालों को ऊपर की तरफ ले जाकर बांधें। यह नेचुरल और खूबसूरत दिखता है।

हाई पोनी टेल हेयरस्टाइल

अगर आपके बाल कर्ली और लंबे हैं, तो हाई पोनीटेल हेयरस्टाइल परफेक्ट ऑप्शन है। आगे के बालों को हल्का छोड़ते हुए हाई पोनीटेल बनाएं। यह हेयरस्टाइल हर तरह के आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।

हाफ पोनीटेल

इस हेयरस्टाइल में कर्ली बालों को हाफ पोनीटेल में स्टाइल किया गया है। फ्रंट में सॉफ्ट कर्ल्स छोडने से यह लुक और भी ग्लैमरस और फेमिनिन लगता है। इस हेयरस्टाइल को बनाना भी काफी आसान है।

और पढ़ें: Sonali Bendre Earrings: भाई संग भाभी भी करेंगी तारीफ! राखी में पहनें सोनाली बेंद्रे से इयररिंग्स

लो बन विद फ्रंट ट्विस्ट्स

इस हेयरस्टाइल में आप बालों को पीछे लो बन में बांधें और आगे की ओर हल्के ट्विस्ट्स बनाएं। यह लुक शादी या फॉर्मल इवेंट्स में खूब सूट करेगा।

हेडबैंड के साथ ओपन कर्ल्स

हेडबैंड जोड़ने से आपका सिंपल हेयरस्टाइल भी खास बन जाता है। यह लुक आपको क्यूट और क्लासी दोनों फील देगा। इसके अलावा आप अपने कर्ल्स में वॉल्यूम जोड़ते हुए ओपन भी रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Friendship Day Fashion: रीम शेख से लें गर्ल्स आउटिंग के लिए परफेक्ट ड्रेस आइडिया