Amazing crafts idea: घर में पड़े ट्रांसपेरेंट ग्लव्स से बच्चों के लिए बनाएं मजेदार मुर्गा क्राफ्ट। जानिए आसान स्टेप्स में कैसे बनाएं रीसाइक्लिंग क्राफ्ट जो बच्चों को भी आएगा पसंद।

Transparent Hand Gloves craft: घर में ऐसे कई समान होते हैं जो काम के नहीं होते और जिन्हें फेकना पड़ता है। अगर आप थोड़ी क्रिएटीविटी दिखाएंगे तो आसानी से सुंदर क्राफ्ट तैयार हो जाएगा। हेयर कलर के साथ फ्री में ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक ग्लव्स मिलते हैं। आप उनका इस्तेमाल करने के बाद फेंके नहीं बल्कि बच्चों के लिए सुंदर क्राफ्ट तैयार करें।आईए जानते हैं कैसे ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक के दस्तानों से बच्चों के लिए कॉक यानी की मुर्गा बनाया जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्लव्स से क्राफ्ट बनाने के लिए सामग्री (Materials to make crafts from gloves)

  • 1 जोड़ी ट्रांसपेरेंट ग्लव्स
  • 4 पसंदीदा फर या पंख (रेड या पिंक)
  • 1 गूगल आई
  • 2 लाल पेपर के कटआउट (वीडियो में देखें)
  • थर्माकोल या प्लास्टिक ग्लास
  • पानी पीने की स्ट्रॉ

ग्लव्स से क्राफ्ट बनाने का सिंपल तरीका (Simple way to make crafts from gloves)

View post on Instagram

  • सबसे पहले लाल रंग के पेपर से 2 कटआउट कैंची की मदद से काट लें। 
  • ग्लव्स में 4 जगह में टेप लगाएं और उसमें लाल रंग के पंख चिपका लें। फिर गूगल आई और मुर्गे की चोंच को चिपका दें। इसके बाद प्लास्टिक के लाल ग्लास के ऊपर ग्लव्स को रबर बैंड की मदद से लगा दें। ऐसा करने से प्लास्टिक का ग्लास ऊपर से पूरी तरह से बंद हो जाएगा।
  • स्ट्रॉ साइज का छेद आप नुकीली चीज से ग्लास में कर सकते हैं। जैसे ही आप स्ट्रॉ में हवा भरेंगे वैसे ही प्लास्टिक ग्लास में लगा ग्लव्स फुल जाएगा। इसकी आकृति बिल्कुल मुर्गे जैसी लगेगी। फिर हवा खींचते ही प्लास्टिक सिकुड़ जाएगी। 
  •  बच्चे इस तरह के क्राफ्ट को बहुत पसंद करेंगे। आप चाहे तो सामग्री को इकट्ठा करके बच्चों से ऐसा क्राफ्ट बनवा सकते हैं।
  • बच्चों को कैंची और नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करने दें और उनके साथ मिलकर सुंदर क्राफ्ट तैयार करें।