Best Friend Surprise Ideas: बेस्ट फ्रेंड को स्पेशल फील कराना चाहते हैं? जानिए 10 दिल छू लेने वाले सरप्राइज आइडियाज, जिनसे आप अपने दोस्त को खुश कर सकते हैं। ये यूनिक और बजट-फ्रेंडली आइडियाज आपकी दोस्ती को और भी मजबूत बना देंगे।

दोस्ती दुनिया के खूबसूरत रिश्तों में एक है। अच्छा दोस्त जीवन के हर सुख दुख में खड़ा रहता है। उसे स्पेशल फील करना भी बेहद जरूरी होता है। 2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे आ रहा है। ऐसे में आप अपने दोस्त को छोटा सा सरप्राइस देकर उसके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। जानिए फ्रेंडशिप डे पर किस तरीके के दिल को छू लेने वाले सरप्राइज आइडिया प्लान किए जा सकते हैं।

DIY फ्रेंडशिप बॉक्स 

अगर आप क्रिएटिव हैं, तो दोस्त के लिए फ्रेंडशिप डे में खूबसूरत बॉक्स रेडी करें। उसमे चॉकलेट, कॉफी, स्नैक्स, मिनी फोटो, फ्रेंडशिप ब्रेसलेट और हाथ से लिखा नोट रख दोस्त को सरप्राइज दें।

मेमोरी स्क्रैपबुक बनाएं

गहरा और लंबा दोस्ताना है, तो दोस्ते के साथ के खास पलों की तस्वीरें, टिकट, छोटे-छोटे नोट्स और यादगार बातें एक स्क्रैपबुक में सजाएं। इसे फ्रेंडशिप डे में गिफ्ट करें। आपका दोस्त सालों तक इसे संभालकर रखेगा।

लैटर में शब्दों को पिरोएं

डिजिटल मैसेज के दौर में हाथ से लिखा हुआ कम ही देखने को मिलता है। अगर दोस्त को इमोशनल गिफ्ट देना चाहते हैं, तो अपने दोस्त के लिए कुछ दिल से लिखें और उन्हें बताएं कि उनकी दोस्ती आपके लिए कितनी मायने रखती है।

सरप्राइज पिकनिक करें प्लान 

किसी पार्क, झील या गार्डन में छोटा-सा पिकनिक सेटअप अपने दोस्त के लिए तैयार कर सकते हैं। आप घर का बना खाना, कुछ गेम्स और ढेर सारी बातें दोस्त के साथ करके इसे खास बनाएं। 

दोस्त को भेजें फोटो कोलाज या वीडियो

पुरानी तस्वीरों और वीडियो क्लिप्स को जोड़कर एक छोटा-सा वीडियो दोस्त को दें। बैकग्राउंड में उनकी पसंद का सॉन्ग एड कर सकते हैं। 

 DIY फ्रेंडशिप ब्रेसलेट 

रंग-बिरंगे बीड्स, पर्ल्स या धागों से खुद फ्रेंडशिप ब्रेसलेट बनाकर दोस्त को गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे ब्रेसलेट दोस्त को हमेशा याद रहते हैं। 

दोस्त के लिए फूड सरप्राइज 

अगर आप अच्छे कुक हैं, तो उसकी पसंदीदा डिश घर पर बनाएं। अगर दोस्त को खास कैफे जाना पसंद है, तो वहां से ऑर्डर भी कर सकते हैं। खाने के साथ बिताया गया समय दोस्ती को स्ट्रॉन्ग करता है।

लेटर्स में लिखें मन की बात

कुछ छोटे-छोटे लिफाफों पर आप अपने दोस्त के लिए एक प्यारा संदेश लिख सकते हैं। यह एक बेहद इमोशनल और अनोखा गिफ्ट होगा।

और पढ़ें: कबूतरों की बीट से बचानी है बालकनी? आज ही अपनाएं ये 4 आसान तरीके

दोस्त की हॉबी का रखें ध्यान

दोस्त की हॉबी अगर पेंटिंग, गार्डनिंग, किताबें, म्यूजिक या फिटनेस है, तो उसी से जुड़ा छोटा-सा गिफ्ट आप बजट में खरीद सकते हैं। इससे पता चलता है कि आप उनकी पसंद को अच्छी तरह जानते हैं।

घूमने का बनाएं प्लान

दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना हमेशा यादगार रहता है। आप किसी सनसेट पॉइंट से लेकर शॉर्ट ट्रिप तक प्लान कर सकते हैं।

और पढ़ें: Friendship Day Mehndi: हार्ट मेहंदी से सजाएं दोस्ती का दिन, 7 डिजाइनर हिना पैटर्न