Useless Plastic Button DIY Ideas: घर में पड़े बिना काम के प्लास्टिक बटन, जिन्हें हम बेकार समझकर कई बार फेंक देते हैं, इनसे भी कई डेकोरेटिव आइटम्स बनाएं जा सकते हैं। इन रंग-बिरंगे बटन को कैसे यूज किया जा सकता है, आइए आपको बताते हैं।

Colourful Plastic Button DIY Ideas: घर में पड़े रंग-बिरंगे बटन भी बढ़े काम के हो सकते हैं, इसका अंदाजा हर कोई नहीं लगा सकता है। बता दें कि इन रंगीन और बिना काम के बटन, जिन्हें हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, इनसे कई तरह के सजावटी पीस बनाएं जा सकते हैं। इन डेकोरेटिव आइटम्स को अपने घर या बालकनी में सजा कर इनकी रंगत बदल सकते हैं। इन बटन से क्या-क्या बनाया जा सकता हैं, आइए आपको बताते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. रंगीन बटन से करें लैम्प की सजावट

घर में बेकार पड़े रंगीन बटन से आप लैम्प की सजावट कर सकते हैं। आप सिम्पल से कांच के लैम्प पर रंगीन बटन चिपकाकर इसे खूबसूरत बना सकते हैं। इन लैम्प्स को आप घर के कोने में या फिर अपनी बालकनी में सजा सकते हैं।

ये भी पढ़ें.. Old Kadai DIY: पुरानी कढ़ाई से कमाल, प्लांटर से लेकर शोपीस तक बनाएं ये 6 चीजें

2. बटन से सजाएं फ्लावर पॉट

घर में अगर कोई फ्लॉवर पॉट पुराना हो गया है तो उसे फेंकने के बजाए उसपर आप रंग-बिरंगे बटन लगाकर नया लुक दे सकते हैं। रंगीन बटन लगने के बाद फ्लॉवर पॉट एकदम नया दिखने लगेगा। इसे आप सोफा के कॉर्नर पर या फिर बालकनी में सजा सकते हैं।

3. फोटो फ्रेम को सजाएं रंगीन बटन से

अगर आपके घर पर लगी फोटो फ्रेम पुरानी सी नजर आ रही है तो उसका लुक रंगीन बटन लगाकर चेंज किया जा सकता है। आप बस पूरी फ्रेम पर रंग-बिरंगे बटन चिपका दें और देखें इसका लुक कैसे एकदम बदल जाएगा। इससे फ्रेम के साथ इसमें लगी फोटो की रंगत भी बदल जाएगी।

4. बटन से सजाएं टेबल टॉप

कई बार घर में टेबल का टॉप खराब दिखने लगता है, लेकिन रंग-बिरंगे बटन से इसकी रंगत भी बदली जा सकती है। खराब हुए टेबर टॉप पर आ रंगीन बड़े-छोटे साइज के बटन चिपका दें। आप चाहे तो अपनी मनपसंद डिजाइन भी बना सकते हैं। इसे आप सेंटल टेबल के तौर पर भी यूज कर सकते हैं।

5. रंगीन बटन से करें वॉल डेकोरेशन

घर में बेकार पड़े रंगीन बटन से आप अपनी वॉल को भी डेकोरेट कर सकते हैं। आप इन बटन से दीवार पर कोई सीनरी या फिर अपनी पंसद की डिजाइन भी बना सकते हैं। इससे घर की दीवार एकदम खिल उठेंगी।

ये भी पढ़ें.. Neem Soap Benefits: सिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं नीम का साबुन, स्किन रहेगी चमकदार और साफ