Aarti Singh saree look: आरती सिंह का खूबसूरत सावन साड़ी लुक बन सकता है आपका फैशन इंस्पिरेशन। जानिए कैसे रीक्रिएट करें आरती सिंह के फैंसी साड़ी लुक को।

नई नवेली दुल्हन हैं और पहली बार सावन ससुराल में मना रही हैं तो आपको आरती सिंह की तरह फैंसी साड़ी डिजाइन चुननी चाहिए। आरती सिंह के साड़ी कलेक्शन में आपको सिंपल से लेकर सोबर साड़ियों का कलेक्शन दिख जाएगा। ऐसी साड़ियां 1000 से 2000 के अंदर आ जाएंगी। सावन के लिए जानिए कुछ फैंसी साड़ी कलेक्शन के बारे में।

पिंक कलर की एंब्रॉयडरी साड़ी (Pink colour embroidered saree)

View post on Instagram

आरती सिंह ने पिंक कलर की एंब्रॉयडरी साड़ी पहनी है। साड़ी के बॉर्डर में पत्तियों के साथ फूलों की खूबसूरत कारीगरी की गई है। साथ में पफ डिजाइन का ब्लाउज भी पहना है। साड़ी के साथ आरती सिंह ने मैचिंग झुमके पहने हैं जो कि काफी खूबसूरत लग रहे हैं। ब्लाउज के बैक में की गई येलो और पिंक धागे की एंब्रॉयडरी ज्यादा खूबसूरत दिख रही है। आप भी सावन के लिए ऐसा साड़ी ब्लाउज लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

पिंक-ऑरेंज एंब्रॉयडरी सिल्क साड़ी (Pink-Orange Embroidered Silk Saree)

View post on Instagram

सावन में आप कॉटन के साथ सिल्क की चमकीली साड़ियां भी पहन सकती हैं। साड़ियों में हल्का वर्क चुनने के बजाय हैवी वर्क चुनें जो की काफी खूबसूरत लगता है। आरती सिंह के साड़ी कलेक्शन में हैवी एंब्रायडरी ब्लाउज बेहद खूबसूरत दिख रहा है। पूरी साड़ी में बॉर्डर खास है जिस पर सिल्वर वर्क किया गया है।

लहरिया सिल्क साड़ी (Lahariya Silk Saree)

View post on Instagram

सावन में अगर कम दाम में साड़ी खरीदना चाहती हैं तो आरती सिंह की तरह लहरिया साड़ी भी खरीद सकती हैं। ये साड़ियां सिल्क में भी मिल जाएंगी। इनमें किसी तरह का वर्क नहीं किया गया होता है। इनका पैटर्न बेहद खास होता है। इन्हें आप प्रिंटेड या फिर प्लेन ब्लाउज के साथ आसानी से वियर कर सकती हैं।