Vineeta Singh Saree to lehenga ethnic look: बिजनेस वुमन विनीता ने शादी के 4 साल बाद 2012 में डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर ब्यूटी और कॉस्मेटिक ब्रांड शुगर कॉस्मेटिक्स की शुरुआत की थी। आज इस ब्यूटी ब्रांड के पूरे भारत में 125 से ज्यादा ऐप स्टोर हैं।

शार्क टैंक इंडिया की जज और शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ (CEO) विनीता सिंह को भला कौन नहीं जानता। कुछ दिन से उनकी मौत की खबरें आ रही थीं लेकिन अब पता चला है कि ये झूठी हैं। विनीता सिंह ने खुद इस बात की पुष्टि की है। विनीता सिंह वो महिला हैं, जिन्होंने करोड़ों के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर 4100 करोड़ की अपनी खुद की कंपनी खड़ी कर दी। बिजनेस वुमन विनीता ने शादी के 4 साल बाद 2012 में डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर ब्यूटी और कॉस्मेटिक ब्रांड शुगर कॉस्मेटिक्स की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे विनीता सिंह का ब्रांड शुगर कॉस्मेटिक्स पॉपुलर होता गया और आज इस ब्यूटी ब्रांड के पूरे भारत में 125 से ज्यादा ऐप स्टोर हैं। बिजनेस के मामले में विनीता जितनी आगे हैं उतनी ही फैशन में भी कम नहीं हैं। यहां देखें उनके स्टाइलिश एथनिक लुक।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बनारसी साड़ी में विनीता सिंह

इस मस्टर्ड बनारसी साड़ी में विनीता सिंह कमाल की लग रही हैं। उन्होंने इस साड़ी लुक को इंहेंस करने के लिए बॉर्डर लाइन के कलर का पिंक ब्लाउज पेयर किया है। साथ ही अपने बालों को खुला रखते हुए, पिंक ईयररिंग्स, बड़ी सी बिंदी और मिनिमल मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया है।

फ्रिल ब्लाउज और सिल्क साड़ी

पार्टी से लेकर इवेंट तक में इस तरह की लाइट वेट साड़ी पहनी जा सकती है। विनीता ने बड़े ही शानदार तरीके से इसे ड्रैस किया है। वहीं साड़ी के साथ वी नेक वाला फ्रिल स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन इस लुक में चार चांद लगा रहा है। स्लीक हेयर के साथ एम्बलर्ड जूलरी काफी जच रही है।

View post on Instagram

आइवरी शेड सीक्विन वर्क लहंगा

आजकल इस तरह के सीक्विन वर्क काफी ट्रेंडिंग में है। लोग साड़ी से लेकर लहंगे तक में इसे वियक कर रहे हैं। विनीता ने इस लुक के लिए आइवरी शेड सीक्विन वर्क लहंगा चुना है। संग में हैवी स्टाइल वाली डायमंड और पर्ल स्टड जूलरी वियर की है। ये लुक काफी एलिगेंट और स्टाइलिश लग रहा है।

और पढ़ें-