Fancy Furniture Wood Table Designs Ideas: वुड टेबल मॉड्यूलर में कौनसे डिजाइन होम डेकोर के लिए सबसे बेस्ट हैं? एंटिक लुक और मल्टी-पर्पज यूज के लिए सबसे पॉपुलर डिजाइन कौनसे हैं? घर को स्टाइलिश और प्रीमियम टच देने के लिए कौनसे बेस्ट मिनी डिजाइन हैं?

घर की सजावट में आजकल मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। खासकर ऐसे वुड टेबल मॉड्यूलर डिजाइन जो कम जगह में ज्यादा यूजफुल रहते हैं। अगर आप अपने लिविंग रूम, बालकनी, बेडरूम या स्टडी कॉर्नर को स्टाइलिश और एंटिक लुक देना चाहते हैं, तो मिनी वुड टेबल डिजाइन बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं। इन टेबल्स पर आप प्लांट, टेबल लैंप, फोटो फ्रेम या डेकोरेटिव आइटम रखकर अपने घर की खूबसूरती कई गुना बढ़ा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रस्टिक राउंड वुड टेबल

गोल आकार की यह मिनी टेबल प्राकृतिक लकड़ी के टेक्सचर के साथ आती है। इसका रस्टिक फिनिश घर में विंटेज और एंटिक माहौल तैयार करता है। ऊपर छोटे इंडोर प्लांट और साइड में टेबल लैंप रखने पर यह डिजाइन बेहद अट्रैक्टिव दिखाई देता है। बालकनी या विंडो कॉर्नर के लिए यह शानदार ऑप्शन है।

और पढ़ें - Wall Shelf Design: 10+ वॉल शेल्फिंग डिजाइन, होम कॉर्नर बनाएं स्टाइलिश

ट्रिपल लेयर मॉड्यूलर स्टैंड

तीन अलग-अलग लेवल वाली यह वुड टेबल प्लांट और डेकोर आइटम को सजाने के लिए बनाई जाती है। हर लेयर पर अलग पौधे या छोटी डेकोर आइटम रखी जा सकती हैं। इसका यूनिक डिजाइन घर के खाली कोनों को खूबसूरत फोकल पॉइंट में बदल देता है।

एंटिक नक्काशीदार मिनी टेबल

यदि आपको ट्रेडिशनल और रॉयल फर्नीचर पसंद है, तो नक्काशीदार लकड़ी की यह टेबल शानदार लगेगी। हाथ से की गई नक्काशी इसे प्रीमियम और लग्जरी लुक देती है। इस पर ब्रास लैंप या एंटिक फ्लावर पॉट रखने से पूरा सेटअप बेहद क्लासी दिखाई देता है।

फोल्डेबल वुड मॉड्यूलर टेबल

छोटे घरों और अपार्टमेंट्स के लिए फोल्डेबल डिजाइन काफी यूजफुल साबित होता है। जरूरत पड़ने पर इसे खोलकर प्लांट स्टैंड या लैंप टेबल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और उपयोग न होने पर आसानी से फोल्ड कर रखा जा सकता है। इसका स्मार्ट डिजाइन स्पेस सेविंग के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखता है।

और पढ़ें - Hair Brooch Hairstyle: 200Rs में हेयर ब्रोच, शॉर्ट हेयर गर्ल्स लगाएं 7 गोल्ड फिनिश डिजाइन

इंडस्ट्रियल वुड एंड मेटल टेबल

लकड़ी और काले मेटल फ्रेम का कॉम्बिनेशन आजकल काफी ट्रेंडी है। यह डिजाइन मॉडर्न और एंटिक दोनों का मिक्स लगता है। स्टडी रूम या लिविंग एरिया में प्लांट और वॉर्म लाइट लैंप के साथ यह टेबल बेहद अट्रैक्टिव दिखाई देती है।

हेक्सागोन शेप मॉड्यूलर टेबल

सामान्य चौकोर या गोल टेबल से अलग यह हेक्सागोन डिजाइन घर को यूनिक लुक देता है। इसकी ज्योमेट्रिक शेप आधुनिक इंटीरियर के साथ आसानी से मेल खाती है। छोटे सक्यूलेंट प्लांट और मिनिमलिस्ट लैंप रखने पर यह डिजाइन काफी प्रीमियम नजर आता है।

ट्री स्टंप स्टाइल वुड टेबल

नैचुरल लकड़ी के तने जैसी दिखने वाली यह टेबल नेचर लवर के बीच काफी फेमस है। इसका ऑर्गेनिक टेक्सचर और रॉ फिनिश किसी भी कोने को नेचर-इंस्पायर्ड लुक देता है। इस पर ग्रीन प्लांट और सॉफ्ट लाइटिंग वाला लैंप रखकर आप घर में शांत और सुकून भरा माहौल बना सकते हैं।