Old chopping board reuse ideas: पुराने लकड़ी चॉपर बोर्ड को फेंकने के बजाय उससे खूबसूरत होम डेकोर आइटम बनाएं। की होल्डर, प्लांटर बेस, ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर और वॉल डेकोर जैसे आसान DIY आइडिया जानें।

किचन में अगर लंबे समय से चॉपर बोर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं और अब उसे हटाना चाहते हैं, तो फेंकने की गलती ना करें। आप पुराने लकड़ी के चॉपर बोर्ड से सुंदर DIY डेकोरेशन से लगाकर जरूरी चीजें बनाएं। आइए जानते हैं पुराने लकड़ी के चॉपर बोर्ड का इस्तेमाल किन चीजों को बनाने में किया जा सकता है।

चॉपर बोर्ड से बनाएं ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर

अच्छी तरीके से चॉपर बोर्ड साफ कर लें और सुखाएं। फिर आप इसमें छोटे हुक बॉक्स या फिर नेट लगाकर ज्वेलरी ऑर्गेनाइज बनाएं। इसमें आप इयररिंग्स के साथ चेन और ब्रेसलेट होल्डर बना सकते हैं। इससे आपकी ज्वेलरी इधर-उधर फैली नहीं रहेगी। चॉपर बोर्ड से तैयार किए गए ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर की मदद से ज्वेलरी एक ही जगह पर व्यवस्थित मिलेगी।

चॉपर बोर्ड से खूबसूरत ट्रे

View post on Instagram

आप लकड़ी के चॉपर बोर्ड से खूबसूरत ट्रे बना सकते हैं। इसके लिए चॉपर बोर्ड को सबसे पहले साफ कर लें और उसके बाद अपनी पसंद का रंग फिल करें। आप इसमें मंडला आर्ट या वर्ली पेंटिंग लुक क्रिएट कर सकते हैं। यह दिखने में काफी खूबसूरत लगता है। ट्रे बनाने के लिए आपको साइड में दो होल्डर भी लगाने होंगे, जिसकी मदद से आसानी से ट्रे को पकड़ा जा सके।

और पढ़ें: Gold Hoop: बेबी गर्ल के लिए 6 गोल्ड हूप्स डिजाइन, लॉक रहेंगे मजबूत और कभी नहीं गिरेंगे

कोटेशन नेम प्लेट बनाएं

एक्रेलिक पेंट से आप फैमिली नेम या फिर वेलकम मैसेज लिखकर चॉपर बोर्ड को नेम प्लेट में भी बदल सकते हैं। अपनी पसंद के हिसाब से इसमें कोटेशन लिखकर लिविंग रूम में भी सजा सकते हैं।

चॉपर बोर्ड से तैयार करें फोटो डिस्प्ले बोर्ड

पुराने चॉपर बोर्ड की मदद से आप फोटो डिस्प्ले बोर्ड भी तैयार कर सकते हैं। बेडरूम में फेयरी लाइट्स और छोटे क्लिप लगाकर इसमें फैमिली फोटो डिस्प्ले करें। यह दिखने में काफी खूबसूरत लगेगा।

और पढ़ें: Old Cycle Reuse: बच्चों की पुरानी साइकिल से बनाएं गार्डन डेकोरेशन से लेकर टेबल स्टैंड तक