Wooden Window Maintenance: बारिश के मौसम में लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियां टाइट होकर बंद नहीं हो रही हैं? जानें नमी के कारण होने वाली इस समस्या को दूर करने के आसान और असरदार उपाय।
बारिश के मौसम में लड़कियों के दरवाजे या खिड़कियां नमी पाकर फूल जाते हैं। इस कारण से उन्हें बंद करना मुश्किल हो जाता है। अगर पहले से ही ध्यान दिया जाए, तो इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। दरवाजे और खिड़कियों के फ्रेम रगड़ने से इन्हें जोर लगाकर बंद करने पर कई बार लकड़ी को नुकसान भी पहुंचना है। आइए जानते हैं कि कैसे लकड़ी के दरवाजों को बारिश में सुरक्षित रखें।

सूखी रखें लकड़ी के खिड़की दरवाजे
बारिश के दौरान लकड़ी के खिड़की और दरवाजों पर ऐसा इंतजाम करें कि लकड़ी सूखी भी रहे और साथ पर्याप्त वेंटिलेशन भी बना रहे। आप चाहे तो दरवाजे और खिड़कियों के पास शेडो बनवा सकते है ताकि पानी इन्हें गीला न कर पाए।
सैंड पेपर का करें इस्तेमाल
अगर दरवाजे या खिड़की अटक रहे हैं, तो उस हिस्से को आप सेंड पेपर से घिस सकते हैं। इससे फूली हुई अतिरिक्त लकड़ी हट जाएगी और दरवाजे को खोलने या बंद करने में किसी भी तरीके की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वैक्स या साबुन का करें इस्तेमाल
दरवाजा खिड़की के किनारों पर आप मोम या साबुन रगड़ सकते हैं। इससे घर्षण कम होता है। यह एक आसान घरेलू उपाय है। ऐसे दरवाजे या खिड़कियां बिना किसी समस्या परेशानी के आसानी से खुलने और बंद होने लगते हैं।
और पढ़ें: आम का दाग हटाने के लिए डिटर्जेंट नहीं, 15 मिनट का ये किचन हैक करेगा कमाल
फर्नीचर पॉलिश है जरूरी
लकड़ी को नमी से बचाने के लिए आपको वार्निश या वाटर प्रूफ पॉलिश करवाना चाहिए। अगर यह आप बारिश के पहले भी ये काम करवा लेते हैं, तो लकड़ियां बच जाएंगी और उसमें पानी नहीं टिकेगा और लंबे समय तक वुड अच्छी बनी रहती हैं। आप चाहे तो घर के अंदर की नमी को कम करने के लिए पंखा या फिर ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे वातावरण में मौजूद अधिक नमी सूख जाएगी। अगर ज्यादा समस्या बढ़ गई है, तो बेहतर होगा कि आप किसी कारपेंटर की मदद लें और लकड़ी के दरवाजे और लड़कियों को एडजस्ट करवाएं।
और पढ़ें: Bedroom Decor Mistakes: बेडरूम होम डेकोर की 9 कॉमन मिस्टेक, जानें कैसे करें फिक्स
