WFH Setup Ideas: वर्क फ्रॉम होम के दौरान अपने वर्कस्पेज को कोजी, कंफर्टेबल और प्रोडक्टिव बनाने के आसान टिप्स जानिए। सही फर्नीचक, वार्म लाइट, इनडोर प्लांट्स से बनाएं स्टाइलिश होम ऑफिस सेटअप।

Work From Home Space Design: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देना शुरू कर दिया है, जैसा कि कोरोना काल के दौरान भी कई कंपनियों ने किया था। लेकिन वर्क फ्रॉम होम करते समय अगर आपका वर्कस्पेस कंफर्टेबल और खूबसूरत हो, तो काम करने में मन भी ज्यादा लगता है। सही सेटअप न सिर्फ आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाता है, बल्कि लंबे समय तक आराम से काम करने में भी मदद करता है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने घर के सेटअप को कोजी और कंफर्टेबल बना सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिटिंग अरेंजमेंट का रखें ध्यान

वर्क फ्रॉम होम के लिए सबसे जरूरी है आरामदायक चेयर और सही हाइट वाला टेबल। ऐसी चेयर चुनें, जिसमें बैक सपोर्ट अच्छा हो, ताकि लंबे समय तक बैठने पर कमर दर्द न हो। लकड़ी या मिनिमल डिजाइन वाला डेस्क आपके स्पेस को क्लीन और एस्थेटिक लुक देता है। आप कुशन वाली आरामदायक चेयर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

और पढे़ं- Best Work From Home Jobs 2025: घर बैठे फ्रीलांस जॉब करें, कमाएं 10 हजार से 1 लाख रुपए तक महीना

वार्म लाइट्स का करें इस्तेमाल

बहुत ज्यादा या बहुत कम रोशनी आंखों को थका सकती है। इसलिए अपने वर्कस्पेस में हमेशा वार्म LED लाइट, टेबल लैंप या फेरी लाइट्स का इस्तेमाल करें। इससे जगह कोजी और रिलैक्सिंग लगती है। अगर संभव हो, तो अपना वर्कस्पेस खिड़की के पास रखें, ताकि नेचुरल लाइट भी मिल सके।

इंडोर प्लांट्स से दें फ्रेश लुक

इंडोर प्लांट्स जैसे snake plant, money plant और succulent plants आपके वर्कस्पेस को फ्रेश और पॉजिटिव बनाते हैं। ये पौधे तनाव कम करने में भी मदद करते हैं और डेस्क को नेचुरल टच देते हैं।

पर्सनलाइज्ड टच जरूर जोड़ें

अपने वर्कस्पेस में अपना पर्सनल टच जरूर ऐड करें। अगर आपको सॉफ्ट कुशन, छोटा रग, मोटिवेशनल कोट्स फ्रेम या अपने काम से जुड़े प्रिंटआउट लगा सकते हैं। ये छोटी-छोटी चीजें आपके वर्कस्पेस को ज्यादा कंफर्टेबल और इंस्पायरिंग बनाती हैं।

ऑर्गनाइज्ड रहना है जरूरी

वर्क फ्रॉम होम में अक्सर सामान इधर-उधर फैला रहता है, जिससे काम करने का मूड खराब हो सकता है। इसलिए अपने डेस्क पर ऑर्गनाइजर, पेन स्टैंड और केबल होल्डक का इस्तेमाल जरूर करें। इससे सभी चीजें व्यवस्थित रहती हैं और आपका वर्कस्पेस क्लीन और क्लासी दिखता है।