Zardozi Kurta Sets Designs: जरदोजी कुर्ता सेट हर फेस्टिव सीजन में महिलाओं की पहली पसंद रहा है। अगर आप इस नवरात्रि अपने वार्डरोब में कुछ खास जोड़ना चाहती हैं, तो इन डिजाइनों में से कोई भी चुनकर अपना फेस्टिव लुक परफेक्ट बना सकती हैं।

जरदोजी (Zardozi) वर्क हमेशा से रॉयल्टी और ग्रेस का प्रतीक माना गया है। पुराने समय में राजघरानों की पोशाकों में जरदोजी कढ़ाई का इस्तेमाल किया जाता था और आज भी यह फैशन में सबसे ज्यादा डिमांड में है। नवरात्रि, शादी या फेस्टिव सीजन में जरदोजी कुर्ता सेट एक ऐसा आउटफिट है जो आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाता है। अगर आप इस नवरात्रि या शादी के लिए परफेक्ट कुर्ता सेट की तलाश में हैं, तो यहां हम आपके लिए लाए हैं जरदोजी कुर्ता सेट के 5 बेस्ट डिजाइन।

अनारकली स्टाइल जरदोजी कुर्ता सेट

अनारकली कुर्ता हमेशा से ग्रेस और एलीगेंस का सिंबल रहा है। जरदोजी वर्क के साथ इसका लुक और भी शानदार हो जाता है। इसमें गले और बॉर्डर पर हैवी जरदोजी एम्ब्रॉयडरी की जाती है, जिससे यह रॉयल टच देता है। शादी, डांडिया नाइट या किसी खास फंक्शन के लिए यह परफेक्ट चॉइस है। अक्सर रेड, मैरून और गोल्डन शेड में इसे ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि ये रंग फेस्टिव और ब्राइडल दोनों लुक को बखूबी क्रिएट करते हैं।

और पढ़ें - ₹10 के पेपर प्लेट से करें नवरात्रि होम डेकोरेशन, वायरल हो रही है सिंपल सी हैक

स्ट्रेट कट जरदोजी कुर्ता विद प्लाजो

अगर आप मिनिमल लेकिन रिच लुक चाहती हैं, तो स्ट्रेट कट कुर्ता और पलाज़ो कॉम्बिनेशन बेस्ट रहेगा। इसमें हल्की जरदोजी कढ़ाई होती है, जो इसे एलीगेंट और मॉडर्न दोनों बनाती है। यह डिजाइन कॉलेज फेस्टिवल, ऑफिस पार्टी या छोटे फंक्शन्स के लिए परफेक्ट है। इसका फायदा यह है कि यह पहनने में बेहद कंफर्टेबल भी रहता है।

लॉन्ग जैकेट स्टाइल जरदोजी कुर्ता

ट्रेंडी और रॉयल दोनों लुक एक साथ चाहिए तो लॉन्ग जैकेट स्टाइल जरदोजी कुर्ता चुनें। इस सेट में कुर्ता के ऊपर फ्रंट-ओपन लॉन्ग जैकेट होती है, जिस पर हैवी जरदोजी वर्क किया जाता है। यह डिजाइन राजस्थानी-रॉयल फील देता है और नवरात्रि के गरबा नाइट में आपको सबसे अलग और ग्लैमरस लुक दिला सकता है। कलर ऑप्शन में ऑरेंज, पिंक, गोल्डन और ग्रीन ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

और पढ़ें - 1K में नीता अंबानी जैसा रिच लुक ! 76% डिस्काउंट पर देखें साड़ी ऑप्शन

जरदोजी कुर्ता विद शरारा सेट

शॉर्ट कुर्ता और हैवी शरारा पैंट का कॉम्बिनेशन हमेशा पार्टी और फेस्टिव मूड के लिए बेस्ट माना जाता है। इस सेट में शरारा पर जरदोजी कढ़ाई की जाती है, जो पूरे आउटफिट को फ्यूजन लुक देता है। यह ट्रेडिशनल और ट्रेंडी दोनों का परफेक्ट कॉम्बो है। खासकर यंग गर्ल्स के बीच यह सबसे ज्यादा पॉपुलर डिज़ाइन है क्योंकि यह पहनने में हल्का और स्टाइलिश लगता है।

फ्रंट स्लिट जरदोजी कुर्ता सेट डिजाइन

फ्रंट स्लिट डिजाइन आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। इसमें सेंटर स्लिट वाला कुर्ता स्कर्ट या पलाजो के साथ पेयर किया जाता है। जरदोजी वर्क इसे बेहद ग्रेसफुल और मॉडर्न लुक देता है। यह नवरात्रि ही नहीं बल्कि शादी, रिसेप्शन और फैमिली फंक्शन्स के लिए भी परफेक्ट आउटफिट है।