Natural Glowing Skin Secret: क्या बिना मेकअप और महंगे स्किन प्रोडक्ट्स के भी चेहरे पर नैचुरल ग्लो पाया जा सकता है? जानिए पानी पीने, अच्छी नींद, हेल्दी डाइट और रोजमर्रा की आसान आदतों से त्वचा को अंदर से चमकदार बनाने की सीक्रेट ट्रिक।
हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा बिना मेकअप और महंगे स्किन प्रोडक्ट्स के भी साफ, हेल्दी और ग्लोइंग दिखे। अच्छी बात यह है कि नैचुरल ग्लो सिर्फ क्रीम या सीरम से नहीं आता, बल्कि आपकी रोजमर्रा की आदतों से भी बदलाव नजर आता है। पर्याप्त पानी पीना, हेल्दी खानपान, अच्छी नींद और स्ट्रेस को कम रखना जैसी छोटी-छोटी बातें स्किन हेल्थ पर बड़ा असर डालती हैं। अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए चेहरे पर प्राकृतिक निखार चाहते हैं, तो कुछ आसान लाइफस्टाइल बदलाव आपकी मदद कर सकते हैं।
शरीर को रखें हाइड्रेट

त्वचा का ग्लो बनाए रखने के लिए शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और स्किन ज्यादा फ्रेश दिखाई देती है। इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी और मौसमी फल खाने से भी त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करता है। जब शरीर हाइड्रेट रहता है, तो चेहरे पर नेचुरल ग्लो अपने आप नजर आने लगती है।
अच्छी नींद है सबसे बड़ा ब्यूटी सीक्रेट
रात की 7 से 8 घंटे की गहरी नींद त्वचा को रिपेयर करने का सही समय होता है। सोते समय स्किन नई सेल्स बनाती है और दिनभर हुए डेमेज की भरपाई करती है। अगर नींद पूरी नहीं होती, तो चेहरा थका हुआ, बेजान और डल दिखाई देने लगता है। इसलिए किसी भी महंगे स्किनकेयर से पहले अपनी नींद की क्वालिटी पर ध्यान देना जरूरी है।
खानपान में शामिल करें पोषण

चेहरे का असली ग्लो आपकी प्लेट से शुरू होता है। विटामिन C, विटामिन E, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल, हरी सब्जियां, नट्स और सीड्स स्कीन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अधिक तला-भुना और ज्यादा चीनी वाले फूड्स कम खाने से भी त्वचा लंबे समय तक साफ और चमकदार बनी रह सकती है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे की सूजन से लेकर इंस्टेंट ग्लो तक, जानें Cucumber Chinese Gua Sha Massage के ब्यूटी सीक्रेट्स+फायदे
स्ट्रेस कम करें और रोज हल्की एक्सरसाइज करें
लगातार स्ट्रेस लेने से शरीर में ऐसे हार्मोन बढ़ सकते हैं, जो स्कीन ग्लो को प्रभावित करते हैं। रोजाना 20 से 30 मिनट टहलना, योग करना या हल्की एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे त्वचा तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व अच्छी तरह पहुंचते हैं, जिससे चेहरा ज्यादा फ्रेश और नैचुरल ग्लोइंग नजर आता है।
ग्लोइंग स्किन के लिए नेचुरल सीक्रेट
Q1. क्या बिना मेकअप के चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाया जा सकता है?
हां, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद, बैलेंस आहार और नियमित एक्सरसाइज जैसी हेल्दी आदतों से त्वचा पर नेचुरल ग्लो ला सकता है।
Q2. चेहरे पर ग्लो के लिए रोज कितने घंटे की नींद जरूरी है?
आमतौर पर 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद त्वचा की रिपेयर प्रोसेस में मदद करती है और चेहरा फ्रेश दिखता है।
Q3. कौन-से खाद्य पदार्थ त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करते हैं?
विटामिन C और E से भरपूर फल, हरी सब्जियां, मेवे, बीज और पर्याप्त पानी स्कीन को अंदर से हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- Chinese Jade Roller Benefits: न क्रीम, न फेशियल... बस इस चाइनीज टूल से चेहरे पर आएगा चीनी गुड़िया जैसा ग्लो
