Old socks reuse ideas: पुराने मोजे फेंकने की बजाय उनका स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करें। जानिए पुराने मोजों से डस्टिंग, पौधों की देखभाल, खुशबूदार पाउच और 5 आसान घरेलू हैक्स।
बच्चों से लगाकर बड़ों तक के मोजे कई बार बिना ज्यादा यूज करें ही बेकार हो जाते हैं। उसका कारण या तो छोटा हो जाना होता है या फिर किसी एक मोजे का खो जाना। अगर आपके पास भी ऐसे मोजे इकट्ठा हो चुके हैं, तो आप इन्हें दोबारा कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि पुराने मोजे फेंकने के बजाय इन्हें घर के कई कामों में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
पुराने सॉक्स से डेकोरेटिव मशरूम
दो कंट्रास्ट कलर के पुराने मोजो का इस्तेमाल करके आप सुंदर मशरूम बना सकते हैं। इन मशरूम को आप लिविंग रूम में टेबल में सजाएंगे, तो यह काफी खूबसूरत दिखाई देंगे। आप मशरूम DIY बनाने के लिए उन मोजो का यूज करें जो साफ, सुंदर और पेयर में न हो।
नाजुक सामान को सुरक्षित रखने में इस्तेमाल
अगर आप यात्रा के दौरान बैग में कांट की बोतल, परफ्यूम, चश्मा या छोटे गैजेट्स लेकर जा रही हैं, तो इन्हें किसी बैग में डालने के बजाय आप पुराने मोजे के अंदर सुरक्षित रख सकती हैं। ऐसा करने से आपके सामान पर खरोच भी नहीं रहेगी और यात्रा के दौरान सामान भी सुरक्षित रहेगा।
और पढ़ें: ₹2000 का डिजाइनर लैंप क्यों खरीदें? गुब्बारे से घर पर बनाएं होम डेकोर शोपीस
खुशबूदर्शन सैशे बनाने में इस्तेमाल
पुराने मोजे में सूखे फूल, लैवेंडर, दालचीनी, कपूर या फिर बेकिंग सोडा भरकर घर के विभिन्न स्थानों में रख सकते हैं। इसे अलमारी, दराज में रखने से न सिर्फ बदबू कम होगी बल्कि भीनी भीनी खुशबू भी आती रहेगी।
पौधों को बांधने में करें इस्तेमाल
अगर आप इनडोर प्लांट्स को सीधा रखना चाहते हैं, तो उनकी टहनियों को रंग-बिरंगे पुराने स्ट्रिप काटकर उनके तने से बांध सकते हैं। ऐसे पौधे को सहारा भी मिलता है और यह देखने में काफी खूबसूरत भी लगता है।
सफाई में करें इस्तेमाल
अगर मोजे पुराने हैं और कट-फट भी गए हैं, तो आपको उनका यूज साफ सफाई में करना चाहिए। पुराने मोजे से आप पोछा लगा सकते हैं या फिर बालकनी या किचन- फर्श साफ किया जा सकता है। कॉटन के मोजे धूल और बाल को अच्छी तरीके से पड़कर गंदगी साफ करते हैं।
और पढ़ें: 60% OFF का मौका! Nykaa Sale में खरीदें ये 6 पॉपुलर मेकअप प्रोडक्ट्स
