सावन में हरे के साथ ऑरेंज रंग भी क्यों है खास? देखें 6 खूबसूरत साड़ी कलेक्शन
Orange Saree Designs: सावन में हरे रंग के साथ ऑरेंज (केसरिया) रंग भी आस्था, ऊर्जा और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इन साड़ियों के खूबसूरत डिजाइन आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं।

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना, हरियाली और उत्सवों का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान महिलाएं अक्सर हरे रंग के कपड़े पहनती हैं, क्योंकि यह हरियाली, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। वहीं ऑरेंज (केसरिया) रंग भी धार्मिक आयोजनों में खास महत्व रखता है। यह रंग ऊर्जा, आस्था, त्याग और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप इस सावन पारंपरिक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखना चाहती हैं, तो ऑरेंज साड़ी के ये खूबसूरत डिजाइन आपके वार्डरोब के लिए बेहतरीन ऑरेंज हो सकते हैं।

ऑर्गेंजा ऑरेंज साड़ी से पाएं रॉयल लुक
अगर आप हल्की और एलिगेंट साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो ऑर्गेंजा फैब्रिक की ऑरेंज साड़ी एक शानदार ऑप्शन है। इस पर सिल्वर या गोल्डन बॉर्डर और फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी इसे और आकर्षक बनाती है। इसे स्टेटमेंट ईयररिंग्स और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल करके आप हरियाली तीज, सावन सोमवार या किसी पूजा में रॉयल लुक पा सकती हैं।
बनारसी ऑरेंज साड़ी देगी ट्रेडिशनल चार्म
सावन के धार्मिक आयोजनों और पारिवारिक समारोहों के लिए बनारसी ऑरेंज साड़ी हमेशा एक क्लासिक चॉइस रहती है। गोल्ड जरी का काम और पारंपरिक बूटियां इस साड़ी को बेहद शाही लुक देती हैं। इसके साथ गोल्ड ज्वेलरी, चूड़ियां और बन हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना देंगे।
बांधनी ऑरेंज साड़ी है एवरग्रीन फैशन
राजस्थानी बांधनी प्रिंट वाली ऑरेंज साड़ी कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होती। हल्के फैब्रिक और पारंपरिक पैटर्न के कारण यह पूरे दिन पहनने में आरामदायक रहती है। अगर आप सावन में सिंपल लेकिन आकर्षक लुक चाहती हैं, तो इसे ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और कोल्हापुरी चप्पलों के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
सिल्क ऑरेंज साड़ी से मिलेगा फेस्टिव ग्लो
सिल्क की ऑरेंज साड़ी फेस्टिव सीजन के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसका रिच फैब्रिक और हल्की चमक आपको ग्रेसफुल लुक देती है। मंदिर दर्शन, पूजा या रक्षाबंधन जैसे अवसरों पर इसे पहनकर आप ट्रेडिशनल और एलिगेंट दोनों अंदाज में नजर आ सकती हैं। इसके साथ गजरा और गोल्डन एक्सेसरीज लुक को और खास बना देंगे।
ये भी पढ़ें- दादी के बटुए को दें स्लिंग बैग टच, 5 स्टेप में ऐसे करें क्रिएट
सीक्विन वर्क ऑरेंज साड़ी है मॉडर्न महिलाओं की पसंद
अगर आप फेस्टिव लुक में ग्लैमरस टच चाहती हैं, तो सीक्विन वर्क वाली ऑरेंज साड़ी बेहतरीन ऑप्शन है। हल्की शिमर डिटेलिंग वाली यह साड़ी शाम की पूजा, फैमिली फंक्शन या छोटे सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट रहती है। मिनिमल ज्वेलरी, सॉफ्ट मेकअप और हील्स के साथ इसे स्टाइल करके आप मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक का खूबसूरत कॉम्बिनेशन पा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- सावन फैशन में चाहिए एलिगेंट लुक? करिश्मा कपूर के 5 ग्रीन आउटफिट्स से लें स्टाइलिंग टिप्स
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.