- Home
- Lifestyle
- बैकलेस ड्रेस से लेकर साड़ी तक, हर लुक को खास बना देंगी 4 पर्ल हेयर एक्सेसरीज के लेटेस्ट डिजाइन
बैकलेस ड्रेस से लेकर साड़ी तक, हर लुक को खास बना देंगी 4 पर्ल हेयर एक्सेसरीज के लेटेस्ट डिजाइन
Pearl hair accessories Latkan: शादी, पार्टी या फेस्टिव लुक को खास बनाना है? जानिए मोतियों की लटकन वाली 4 खूबसूरत पर्ल हेयर एक्सेसरीज के लेटेस्ट डिजाइन, जिन्हें बन, पोनीटेल और ब्रेड हेयरस्टाइल के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

केज लटकन पर्ल हेयर एक्सेसरीज
अगर बालों को स्टाइल से सजाना चाहती हैं, तो हेयर एक्सेसरीज के फैंसी डिजाइन चुनें। आजकल मोतियों से सजी हुई लटकन वाली पर्ल हेयर एसेसरीज की डिमांड खूब बढ़ गई है। ऐसी एक्सेसरीज में आपको एक नहीं बल्कि कई डिजाइंस मिल जाएंगे। अगर बाल छोटे हैं, तो उन्हें बांधकर बन बनाएं और केज लटकन हेयर एक्सेसरीज लगाएं। यह दिखने में काफी खूबसूरत होती हैं और मोतियों की लटकन इसे खास बनाती है। आप वन पीस बैकलेस ड्रेस के साथ ऐसी हेयर एक्सेसरीज लगा सकती हैं।

क्लच डिजाइन पर्ल हेयर एक्सेसरीज
अगर आप पोनीटेल बनाना चाहती हैं, तो क्लच डिजाइन वाली लटकन मोती एक्सेसरीज खरीद लें। यह दिखने में काफी फैंसी लगती हैं और आसानी से लगाई भी जा सकती हैं। पहले रबर बैंड की मदद से पोनीटेल बना लें और इसके बाद मोतियों की हेयर एक्सेसरीज को क्लच की मदद से बालों में लगाएं। इसकी लटकन आप लंबी या छोटी भी खरीद सकती हैं।
फ्लावर पर्ल लटकन हेयर एक्सेसरीज
फ्लावर पर्ल हेयर एक्सेसरीज दिखने में काफी फैंसी लगती हैं और शादी फंक्शन के दौरान लगाई जा सकती हैं। अगर आपके बाल बड़े हैं और आसानी से बड़ा बन क्रिएट हो जाता है, तो आपको बालों में फ्लावर पर्ल लटकन हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करना चाहिए। ये आपको 500 रु के अंदर आसानी से ऑनलाइन मिल जाएगा।
और पढ़ें: Makeup Brush Stand: मेकअप ब्रश होल्डर स्टैंड, कम स्पेस के लिए 10 फैंसी ऑर्गनाइजर
लेस मोती लटकन पर्ल हेयर एक्सेसरीज
लेस में मोती लटकन से तैयार किए गए हेयर एक्सेसरीज को एक नहीं बल्कि कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपने बन बनाया है, तो उसमें लेस वाली मोती हेयर एक्सेसरीज को लगा सकती हैं। साथ ही यह हेयर एक्सेसरीज पोनीटेल में लगाकर ब्रेड या बबल पोनीटेल में भी इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें आपको मोती के डिफरेंट कलर मिल जाएंगे। अपनी पसंद के हिसाब से हेयर एक्सेसरीज चुनें।
और पढ़ें: फिश कट साड़ी के इन ट्रेंडी डिजाइन्स से मिलेगा बॉलीवुड-इंस्पायर्ड ग्लैमरस लुक
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.