Plants That Attract Snakes: बरसात में बालकनी या गार्डन के आसपास सांप क्यों दिखाई देते हैं? जानें किन पौधों के कारण सांप आसपास आ सकते हैं और उनसे बचाव के आसान उपाय। 

Snake Around Plants: बरसात के मौसम में कई लोगों को घर, बालकनी या आंगन के आसपास सांप दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में अक्सर लोग सोचते हैं कि कुछ पौधे सांपों को आकर्षित करते हैं। हालांकि, वैज्ञानिक रूप से ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि किसी पौधे की खुशबू सांपों को बुलाती है। दरअसल, सांप उन जगहों पर आते हैं जहां घनी झाड़ियां, नमी, ठंडक और उनका शिकार मौजूद हो। आइए जानते हैं किन पौधों या गार्डन की परिस्थितियों के कारण सांप आसपास दिखाई दे सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घनी झाड़ियां

डुरांटा, बॉक्सवुड, फाइकस जैसी घनी झाड़ियां सांपों को छिपने के लिए सेफ जगह दे सकती हैं। इन पौधों के नीचे नमी और ठंडक बनी रहती है। साथ ही यहां छिपकलियां, मेंढक और चूहे भी आसानी से मिल जाते हैं, जिनका शिकार करने के लिए सांप पहुंच सकते हैं।

और पढ़ें- क्या आप जानते हैं एक सांप दूसरे सांप को क्यों खाता है? जानें वजह

बांस (Bamboo) के झुरमुट

अगर घर के पास घना बांस लगा है, तो उसके आसपास सांप दिखाई देने की संभावना बढ़ सकती है। इसकी वजह बांस की घनी छाया, ठंडा वातावरण और सूखी पत्तियों का ढेर होता है, जो सांपों को छिपने की जगह दे सकता है।

लंबी और अनकट घास

यदि आपके लॉन या आंगन की घास बहुत लंबी हो गई है, तो उसे समय-समय पर काटते रहें। लंबी घास सांपों को छिपने और शिकार करने के लिए सेफ जगह देती है।

फलदार पौधे

अमरूद, केला, पपीता जैसे फलदार पौधों के आसपास अक्सर चूहे, गिलहरियां और अन्य छोटे जीव आ जाते हैं। इन्हीं जानवरों का शिकार करने के लिए सांप भी उस एरिया में पहुंच सकते हैं।

गार्डन को ऐसे रखें सुरक्षित

  • झाड़ियों की नियमित छंटाई करें।
  • लॉन की घास समय-समय पर काटें।
  • सूखी पत्तियां और लकड़ियों का ढेर न लगने दें।
  • चूहों को भगाने के लिए स्प्रे करें।

घर के आसपास साफ-सफाई और पर्याप्त रोशनी बनाए रखें।

कइयों का मानना है कि तुलसी, लेमनग्रास, गेंदा या स्नेक प्लांट सांपों को दूर रखते हैं, लेकिन इसका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं। इसलिए केवल इन पौधों पर निर्भर रहने के बजाय साफ-सफाई और गार्डन मेंटेनेंस पर ज्यादा ध्यान दें।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. क्या किसी पौधे की खुशबू से सांप आकर्षित होते हैं?

सांप आमतौर पर छिपने की जगह और शिकार की तलाश में आते हैं।

2. बारिश में सांप ज्यादा क्यों दिखाई देते हैं?

बरसात में बिलों में पानी भरने, नमी बढ़ने और शिकार की तलाश के कारण सांप अधिक बाहर निकलते हैं।

3. घर के आसपास सांप आने से कैसे बचें?

घास छोटी रखें, झाड़ियों की छंटाई करें, सूखी पत्तियां हटाएं और चूहों को घर के आसपास पनपने न दें।