Snake Behavior: एक ही सांप बार-बार घर के पास क्यों आता है? जानिए असली वजह
क्या एक ही सांप बार-बार आपके बगीचे या घर में लौटकर आता है? इसके पीछे कोई अंधविश्वास नहीं, बल्कि वैज्ञानिक कारण हैं. जानिए सांपों की रास्ता खोजने की शक्ति और फेरोमोन की भूमिका के बारे में एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं।
15

Image Credit : getty, twitter
क्या आपने कभी सोचा है कि एक ही सांप आपके बगीचे या घर के पास बार-बार क्यों दिखाई देता है? असल में, सांपों में एक खास 'नेविगेशन पावर' (रास्ता खोजने की शक्ति) होती है। इसी वजह से वे अपनी पुरानी यादों के सहारे एक ही जगह पर लौट आते हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
Image Credit : Asianet News
गर्मियां शुरू होते ही गांवों और शहरों में सांपों की हलचल बढ़ जाती है। लोग सांपों को घर या बगीचे से भगा देते हैं, लेकिन वे अक्सर उसी जगह पर वापस आ जाते हैं। लोग इसे अंधविश्वास से जोड़ते हैं, पर एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके पीछे पूरी तरह से वैज्ञानिक कारण हैं।
35
Image Credit : Asianet News
वैज्ञानिकों के अनुसार, सांप उन जगहों के प्रति बहुत वफादार होते हैं जहां वे रहते और शिकार करते हैं। अगर किसी सांप को कोई जगह सुरक्षित लगती है और वहां उसे भरपूर भोजन मिलता है, तो वह उस जगह को याद कर लेता है। इसे 'फिडेलिटी' (Fidelity) कहते हैं।
45
Image Credit : Getty
सांपों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है। वे अपनी जीभ से हवा और जमीन से केमिकल सिग्नल इकट्ठा करते हैं। जब वे किसी रास्ते से गुजरते हैं, तो वहां अपनी गंध या फेरोमोन छोड़ जाते हैं। यह गंध उनके लिए एक मैप (नक्शे) की तरह काम करती है और वे इसी के सहारे पुराने ठिकाने पर लौट आते हैं।
55
Image Credit : Asianet News
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जहां चूहे, मेंढक और छोटे जीव आसानी से मिलते हैं, वहां सांप ज्यादा दिखाई देते हैं। घरों के आसपास जमा कचरा या खुला रखा अनाज चूहों को खींचता है और चूहों के पीछे सांप भी वहां पहुंच जाते हैं। अगर किसी जगह पर लगातार भोजन मिले, तो सांप उस इलाके को छोड़ना नहीं चाहते।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos